
इंफाल, 20 अक्टूबर . मणिपुर के घाटी वाले जिलों में Tuesday को जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा. मणिपुर में मैतेई समुदाय के तीन लोगों की संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा हत्या के विरोध में एक नागरिक संगठन ने 48 घंटे के बंद का आह्वान किया, जिसके बाद हालात बिगड़ गए.
अधिकारियों ने बताया कि बंद के कारण मुख्य रूप से मैतेई समुदाय की आबादी वाले घाटी के पांच जिले (इंफाल ईस्ट, इंफाल वेस्ट, थोबल, बिष्णुपुर और काकचिंग) में दुकानें, बाजार, स्कूल-कॉलेज, व्यापारिक प्रतिष्ठान और सरकारी व निजी कार्यालय बंद रहे.
एक Police अधिकारी ने बताया कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट सड़कों से नदारद रहा जबकि प्रभावित इलाकों में कुछ निजी वाहन ही चलते दिखे.
Tuesday और Wednesday के लिए बंद का आह्वान करने वाले नेटिव पीपुल कमेटी मणिपुर (एनपीसीएम) के सदस्यों ने इंफाल ईस्ट और इंफाल वेस्ट जिलों के अलग-अलग हिस्सों में सड़कें जाम कीं और Monday को कांगपोकपी जिले की सुनुरोक पहाड़ियों में लकड़ी इकट्ठा करने गए तीन लोगों की हत्या की निंदा करते हुए प्रदर्शन किया.
सुरक्षा के मद्देनजर राज्य की राजधानी और आसपास के इलाकों में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है, एहतियात के तौर पर अतिरिक्त केंद्रीय और राज्य सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है.
अधिकारी ने बताया कि बंद वाले इलाकों से अब तक किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है. हालांकि कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन किया, जिसमें नेशनल और स्टेट हाईवे भी शामिल हैं.
Monday रात को प्रदर्शनकारियों ने इंफाल वेस्ट जिले के क्वाकीथेल और चिंगमीरोंग और इंफाल ईस्ट जिले के खुरई लामलोंग में सड़कों पर टायर जलाए, जिससे इलाके में आवाजाही बाधित हुई.
Police ने बताया कि Monday को कांगपोकपी जिले में लकड़ी लेने गए ग्रामीणों के एक समूह पर संदिग्ध हथियारबंद उग्रवादियों ने गोलीबारी की, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए.
Police के बयान के अनुसार, संदिग्ध उग्रवादियों ने कांगपोकपी जिले के सागोलमांग Police स्टेशन के तहत खोंगबल तांगखुल में करीब 14 ग्रामीणों के समूह पर गोलीबारी की. मैतेई समुदाय के तीन ग्रामीणों की गोली लगने से मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए. घायल ग्रामीणों को इलाके से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
बयान में आगे कहा गया कि मणिपुर Police, केंद्रीय रिजर्व Police बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), सेना, असम राइफल्स और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर कानून व्यवस्था बनाए रखने, हिंसा को और बढ़ने से रोकने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही है.
Police ने कहा कि घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. अपराधियों की पहचान करने और उन्हें न्याय के कटघरे में लाने के लिए सभी जरूरी कानूनी और ऑपरेशनल कदम उठाए जाएंगे.
मणिपुर Police ने समाज के सभी वर्गों से शांति बनाए रखने और आगे हिंसा को रोकने के लिए सुरक्षा बलों और प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील भी की.
–
पीएम
Skip to content