मणिपुर में कानून-व्यवस्था पर सीएम खेमचंद सिंह सख्त, हिंसा में शामिल सशस्त्र समूहों पर लगेगा यूएपीए

इंफाल, 3 नवंबर . मणिपुर के Chief Minister युमनाम खेमचंद सिंह ने Tuesday को मंत्रिपुखरी स्थित Chief Minister सचिवालय के कैबिनेट हॉल में एक उच्चस्तरीय सुरक्षा समन्वय बैठक की अध्यक्षता की. इस बैठक में राज्य में मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की गई और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा हुई.

Chief Minister सचिवालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, Chief Minister ने सुरक्षा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे उन सक्रिय सशस्त्र समूहों की पहचान करें, जिनके हाल ही में राज्य में हुई हिंसा में शामिल होने का संदेह है. उन्होंने कहा कि शांति वार्ता में शामिल समूहों को इस प्रक्रिया से अलग रखा जाए. Chief Minister ने सुरक्षा एजेंसियों को इन समूहों की संलिप्तता के बारे में जल्द से जल्द एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.

सीएम खेमचंद सिंह ने कड़े शब्दों में कहा कि रिपोर्ट के निष्कर्षों के आधार पर यदि निर्दोष नागरिकों के खिलाफ हिंसा में इन समूहों की संलिप्तता साबित होती है, तो राज्य मंत्रिमंडल इन्हें गैर-कानूनी घोषित करने पर विचार करने के लिए मजबूर होगा. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो समूह आम नागरिकों के खिलाफ हिंसा करना जारी रखेंगे, उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. ऐसे समूहों से गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के प्रावधानों के तहत सख्ती से निपटा जाएगा.

यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब मणिपुर में पिछले कुछ दिनों में हिंसा की छिटपुट घटनाएं सामने आई हैं. Government का मानना है कि कुछ सशस्त्र समूह शांति प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं. Government अब ऐसे समूहों को चिह्नित कर उनके खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की तैयारी में है.

इस महत्वपूर्ण सुरक्षा समीक्षा बैठक में गृह मंत्री गोविंदस कोंथौजम, मुख्य सचिव राजीव सिंह ठाकुर, सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह, मणिपुर के डीजीपी मुकेश सिंह और जीओसी 3 कोर लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कालिया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए. इसके अलावा एडीजीपी (कानून-व्यवस्था), मणिपुर Government के आयुक्त (गृह), आईजीएआर (दक्षिण), आईजीएआर (पूर्व), आईजी (सीआरपीएफ), डीआईजी (बीएसएफ, एसएसबी, आईटीबीपी), आईबी के संयुक्त निदेशक, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी और गृह विभाग के अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे. Chief Minister ने अधिकारियों से समन्वय के साथ काम करने और आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा है.

–

एससीएच/