मणिपुर के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले सेना के दो जवानों को श्रद्धांजलि दी

इंफाल, 19 नवंबर . मणिपुर के Governor अजय कुमार भल्ला और Chief Minister युमनाम खेमचंद सिंह ने Thursday को इंफाल के चांगंगेई स्थित बीर टिकेंद्रजीत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 8वीं बिहार रेजिमेंट के सेना के दो जवानों के पार्थिव शरीर पर फूल अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी.

Wednesday को मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले के लमलाई चालौ में 8वीं बिहार रेजिमेंट के जवानों को ले जा रही सेना की एक बख्तरबंद गाड़ी इथम नदी में गिर गई थी. इस हादसे में 29 वर्षीय भारतीय सेना के कैप्टन डॉ. हनुमान राम और 24 वर्षीय सिपाही मालीब जयेश की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए.

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले बहादुर सैनिकों के सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा गया.

इस शोकपूर्ण कार्यक्रम में मणिपुर के मुख्य सचिव राजीव सिंह ठाकुर, सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह, अतिरिक्त Police महानिदेशक (एडीजीपी) एल. दोरजी, Police महानिरीक्षक (आईजी) थेमथिंग मासांगबा, Police और सेना के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य सरकारी अधिकारी मौजूद थे.

Police अधिकारी के मुताबिक, यह हादसा Wednesday दोपहर को हुआ, जब सेना के जवानों को ले जा रही गाड़ी नदी में गिर गई. घायल सैनिकों को गाड़ी से निकाला गया और इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया, हालांकि इलाज के दौरान कैप्टन हनुमान राम और सिपाही मालीब जयेश की मौत हो गई. हादसे में घायल हुए अन्य दो जवानों की पहचान सिपाही राकेश सरपाटे (37) और अग्निवीर अखिलेश कुमार शाह (19) के रूप में हुई है.

Chief Minister युमनाम खेमचंद सिंह ने social media पर एक पोस्ट के जरिए शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और कहा, “राष्ट्र के लिए उनकी सेवा को हमेशा गहरे सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद रखा जाएगा.”

–

एएसएच/