
काबुल, 25 सितंबर . तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने Pakistan पर आरोप लगाया है कि वह अपनी आंतरिक समस्याओं से लोगों का ध्यान हटाने और मक्का समझौते के तहत अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिए अफगानिस्तान पर हमले कर रहा है.
कंधार के एक धार्मिक मदरसे में बोलते हुए मुजाहिद ने आरोप लगाया कि Pakistan में बढ़ती Political और आर्थिक समस्याओं तथा देश के भीतर हो रहे विरोध प्रदर्शनों से जनता का ध्यान हटाने के लिए इस्लामाबाद अफगानिस्तान पर हमले कर रहा है.
सऊदी अरब, Pakistan और तुर्की ने 7 अगस्त को मक्का में एक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. इसका उद्देश्य हमलों के खिलाफ सामूहिक सुरक्षा को मजबूत करना था. समझौते के तहत किसी एक हस्ताक्षरकर्ता देश पर सशस्त्र हमला तीनों देशों पर हमला माना जाएगा.
मुजाहिद ने कहा, ”अफगानिस्तान पर Pakistan के हालिया हमलों का उद्देश्य सऊदी अरब के साथ हुए मक्का समझौते से बचना और यह दिखाना है कि Pakistan अफगानिस्तान में युद्ध लड़ रहा है.”
अफगान मीडिया संस्थान एरियाना न्यूज के मुताबिक, मुजाहिद ने आगे कहा, ”Pakistan अपने पड़ोसी इस्लामिक देश की सीमा का उल्लंघन करके अपनी नाकामियों से ध्यान हटाना चाहता है.”
मुजाहिद ने Pakistan के Political हालात की भी आलोचना की. उन्होंने दावा किया कि वहां Political गतिविधियों के लिए जगह कम हुई है और कानून के तहत मिली स्वतंत्रता भी लोगों को नहीं दी जा रही है.
उन्होंने कहा कि Pakistan की आर्थिक स्थिति काफी खराब हुई है. मुजाहिद ने आरोप लगाया कि Pakistan अफगानिस्तान के साथ संघर्ष के जरिए अपनी जनता का ध्यान इन परेशानियों से हटाने की कोशिश कर रहा है.
उन्होंने Pakistan के सैन्य नेतृत्व पर अपनी कथित ‘गलत स्थिति’ के कारण अपने ही लोगों को खतरे में डालने का आरोप भी लगाया.
मुजाहिद ने चेतावनी दी कि अफगानिस्तान Pakistanी सैन्य शासन की कथित ‘धमकी और दबाव’ का उचित जवाब देगा.
उनका यह बयान Pakistan की सेना की ओर से Thursday को अफगानिस्तान के कंधार, पकतिया और खोस्त प्रांतों में एक बार फिर हवाई हमले किए जाने के बाद आया है. इन हमलों में चार नागरिकों की मौत हुई.
मुजाहिद ने एक्स पर एक पोस्ट में इन हमलों की निंदा करते हुए इन्हें ‘अंधाधुंध और कायरतापूर्ण’ बताया. उन्होंने कहा कि ये हमले सभी सिद्धांतों का खुला उल्लंघन और ‘आक्रामकता तथा अपराध’ का स्पष्ट उदाहरण हैं.
उन्होंने कहा, ”इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान अपने लोगों को भरोसा दिलाता है कि Pakistanी सैन्य शासन की ओर से किए गए इन हमलों और आक्रामक कार्रवाइयों का दृढ़ रुख के साथ उचित जवाब दिया जाएगा.”
मुजाहिद ने चेतावनी दी कि इस तरह की ‘लापरवाह और शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयां’ अफगान लोगों में गुस्सा पैदा करेंगी और इसके Pakistanी सैन्य शासन के लिए प्रतिकूल परिणाम होंगे.
ताजा हमले Pakistan की ओर से अफगानिस्तान के कुनार और पक्तिका प्रांतों में किए गए हवाई हमलों के कुछ दिनों बाद हुए हैं. उन हमलों में तीन लोगों की मौत हुई थी.
मुजाहिद ने 21 सितंबर को हुए हवाई हमलों की भी निंदा की थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि Pakistan ने अफगान क्षेत्र और नागरिकों को निशाना बनाया. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी थी कि अफगानिस्तान इन हमलों का उचित जवाब देगा.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content