
Lucknow, 2 सितंबर . उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश अंसारी ने Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने एसआईआर, Samajwadi Party के चुनाव अभियान और देश की जीडीपी ग्रोथ को लेकर अखिलेश यादव के बयानों पर पलटवार किया.
मंत्री दानिश अंसारी ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि Samajwadi Party और कांग्रेस का रिश्ता अवसरवाद का है. उन्होंने कहा, “Samajwadi Party और कांग्रेस एक-दूसरे की आलोचना और आरोप-प्रत्यारोप करती रहती हैं, लेकिन जब उन्हें सत्ता का मौका दिखता है तो वे साथ आ जाते हैं. Samajwadi Party को पहले यह साफ करना चाहिए कि वह कांग्रेस के साथ है या उसके खिलाफ. अगर उनका मकसद राज्य का विकास है तो उन्हें अपना रुख साफ करना चाहिए.”
उन्होंने आगे कहा, “उनका गठबंधन निजी Political हितों से प्रेरित लगता है, लेकिन जनता Samajwadi Party के असली इरादों को जानती है और उनकी चालों से गुमराह नहीं होगी. कांग्रेस और सपा को अपना स्टैंड साफ करना चाहिए. उनकी एकजुटता के पीछे का मकसद प्रदेश का विकास तो कतई नहीं है. वे केवल अपने निजी Political एजेंडे को पूरा करने के लिए एक साथ होने का दिखावा कर रहे हैं, जैसा दिखावा उन्होंने आम गरीबों के साथ किया. जनता सपा के असली चेहरे को जानती है.”
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्री ने कहा कि Samajwadi Party अभी से अपनी हार की जमीन तैयार कर रही है. उन्होंने कहा, “Samajwadi Party 2027 में अपनी हार की जमीन तैयार कर रही है. यही रणनीति बिहार और पश्चिम बंगाल में भी अपनाई गई थी. लोग अब Samajwadi Party पर भरोसा नहीं करते क्योंकि जब वह सत्ता में थी, तो उसने लोगों के लिए काम करने के बजाय अपने फायदे के लिए अपनी सत्ता का गलत इस्तेमाल किया.”
उन्होंने सपा के 2012 से 2017 के शासनकाल पर हमला बोलते हुए कहा, “प्रदेश और जनता को गुमराही के रास्ते पर धकेलने की साजिश Samajwadi Party ने अपने शासनकाल में की थी, जिसका दंड जनता ने उन्हें दिया और 2017 में उन्हें सत्ता से बेदखल किया. सपा जानती है कि 2027 चुनाव में उनकी दाल गलने वाली नहीं है, इसलिए वो तमाम बयानबाजी और बहानेबाजी कर रहे हैं, जो उनकी चुनावी हताशा को दिखाता है.”
वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में India की जीडीपी 7.8 प्रतिशत रहने पर मंत्री दानिश ने Prime Minister Narendra Modi की तारीफ की. उन्होंने कहा, “2014 के बाद पीएम मोदी के हाथों में जब देश की कमान आई, तो पीएम मोदी ने पूरी ईमानदारी से देश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने का काम किया है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर India का मान-सम्मान बढ़ाया. उन्होंने देश की क्षमताओं को पहचान कर देश के विकास के लिए काम किया. देश के उद्योगों को बढ़ावा देने, नौजवानों के उत्थान और किसानों के हितों के लिए काम किया. पीएम मोदी ने लगातार देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने का काम किया है.”
–
एससीएच/डीकेपी
Skip to content