मंडावली पुलिस ने चेन स्नैचिंग के आरोपी को किया गिरफ्तार, सोने की चेन और चोरी की बाइक बरामद

New Delhi, 10 अक्टूबर . पूर्वी दिल्ली के मंडावली थाना Police ने चेन स्नैचिंग के एक मामले को सुलझाते हुए 22 वर्षीय आरोपी लव कुमार को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपी के कब्जे से छीनी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की बरामद की है. Police ने आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए इलाके में लगे 50 से अधिक cctv कैमरों की फुटेज खंगाली. मामले में फरार दूसरे आरोपी की तलाश जारी है.

Police के अनुसार मंडावली थाने में चेन स्नैचिंग की घटना के संबंध में पीसीआर कॉल मिली थी. मौके पर पहुंची Police टीम की मुलाकात शिकायतकर्ता श्याम गुप्ता से हुई. उन्होंने बताया कि उनकी मां सुबह मंदिर गई थीं. करीब सात बजे घर लौटते समय एक अज्ञात बदमाश ने घर के प्रवेश द्वार के पास उनकी सोने की चेन छीन ली और अपने साथी के साथ लाल रंग की मोटरसाइकिल पर फरार हो गया.

शिकायत के आधार पर मंडावली थाने में First Information Report दर्ज की गई. मामले की जांच के लिए मंडावली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल मलिक की देखरेख और मयूर विहार सब-डिवीजन के एसीपी योगेश मल्होत्रा के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई. टीम में एसआई विश्वेंद्र, हेड constable दीपक, हेड constable इमरान, constable प्रदीप और constable फिरोज शामिल थे.

जांच के दौरान Police ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे 50 से अधिक cctv कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया. इसके अलावा तकनीकी निगरानी और मुखबिरों की मदद से संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया गया.

लगातार जांच और गुप्त सूचना के आधार पर Police ने अक्षरधाम के पास लव कुमार को पकड़ लिया. वह उत्तर प्रदेश के शामली जिले के खानपुर कलां का निवासी है. गिरफ्तारी के समय वह अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर घूम रहा था. उसका साथी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया.

जांच में पता चला कि वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल चोरी की थी. इसका संबंध दक्षिण रोहिणी थाने में 20 जुलाई 2026 को दर्ज ई-First Information Report से पाया गया. Police ने छीनी गई सोने की चेन और मोटरसाइकिल बरामद कर ली है. Police अब फरार आरोपी की तलाश कर रही है. साथ ही गिरफ्तार आरोपी की अन्य आपराधिक वारदातों में संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.

–

पीएम