मंडावली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अक्षरधाम के पास दो वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद

New Delhi, 26 सितंबर . पूर्वी जिले की मंडावली थाना Police ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपियों के पास से चोरी के तीन दोपहिया वाहन बरामद किए हैं, जिससे तीन अलग-अलग थानों में दर्ज वाहन चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है.

Police उपायुक्त (पूर्वी जिला) राजीव कुमार ने बताया कि मंडावली थाने की टीम खेल गांव रोड, अक्षरधाम के पास गश्त और एहतियाती चेकिंग कर रही थी. टीम में हेड constable दीपक, constable प्रदीप और constable फिरोज शामिल थे. यह पूरी कार्रवाई एसीपी मयूर विहार की देखरेख और एसएचओ मंडावली के नेतृत्व में की गई.

22 सितंबर 2026 को गश्त के दौरान Police ने दो युवकों को संदिग्ध तरीके से दोपहिया वाहन चलाते देखा. Police ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे. सतर्क Policeकर्मियों ने तुरंत पीछा कर दोनों को पकड़ लिया. जांच में पता चला कि उनके पास मौजूद गाड़ी मंडावली इलाके से ही चोरी हुई थी और इस संबंध में ई-First Information Report दर्ज है.

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमन (20 वर्ष) और अमान (18 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों सीलमपुर के चौहान बांगर इलाके के रहने वाले हैं. पूछताछ में दोनों ने वाहन चोरी में अपनी भूमिका कबूल कर ली. उनकी निशानदेही पर Police ने दो और चोरी की दोपहिया गाड़ियां बरामद कीं.

बरामदगी में पहली गाड़ी डीएल7एससीबी सीरीज की है, जो मंडावली थाने के मामले से जुड़ी है. दूसरी डीएल9एससीयू सीरीज की है, जो उत्तम नगर थाने में दर्ज First Information Report से संबंधित है. तीसरी डीएल7एसबीटी सीरीज की है, जो कमला मार्केट थाने के मामले में चोरी हुई थी. Police रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि आरोपी अमन पहले भी स्नैचिंग और लूट के तीन मामलों में शामिल रहा है.

Police के अनुसार, मोटर वाहन चोरी और सड़क पर होने वाले अपराधों पर रोक लगाने के लिए इलाके में सघन गश्त, निगरानी और स्थानीय खुफिया जानकारी जुटाने का काम लगातार जारी है. मंडावली Police की इस त्वरित और समन्वित कार्रवाई को पूर्वी जिले में अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम माना जा रहा है. फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है.

–

एससीएच/एएस