
मंगलुरु, 30 सितंबर . कर्नाटक के मंगलुरु स्थित मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) में Wednesday को जोरदार धमाके के बाद आग लग गई. हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया है. Police कमिश्नर सुधीर कुमार रेड्डी ने इसकी जानकारी दी.
Police कमिश्नर के अनुसार, इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
इनमें से एक की पहचान राजेश बैपटिस्ट के रूप में हुई है, जो घटना के समय प्लांट के अंदर मौजूद थे. उनके शरीर का करीब 35 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया है. उन्हें इलाज के लिए श्रीनिवास अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल वह आईसीयू में हैं. डॉक्टरों ने बताया है कि वह खतरे से बाहर हैं.
Police कमिश्नर ने बताया कि पास के एक कार्यालय में मौजूद छह अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं. उन्हें इलाज दिया गया और ओपीडी में उनकी जांच की गई.
घटना के बाद Police कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे.
Police कमिश्नर ने कहा, “ज्यादा चिंता की कोई बात नहीं है. हम स्थिति को संभाल लेंगे.”
स्थानीय लोगों के मुताबिक, एमआरपीएल परिसर में जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी. इसके बाद आग की ऊंची लपटें और घना धुआं आसमान में उठता दिखाई दिया. घटना एमआरपीएल के फेज-3 प्लांट की कोकर हाइड्रो ट्रीटिंग यूनिट में हुई.
धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाकों के घरों में कंपन महसूस किया गया. कुछ नजदीकी घरों की खिड़कियों और दरवाजों के शीशे भी टूट गए, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई.
घायलों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया.
धमाके के बाद यूनिट के बॉयलर सेक्शन में आग लग गई और पूरे इलाके में घना धुआं फैल गया. घटना की जानकारी मिलते ही एमआरपीएल की फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे. शहर से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई. बाद में आग को नियंत्रित कर लिया गया.
घटना के कुछ वीडियो social media पर भी सामने आए हैं और बताया जा रहा है कि वे तेजी से वायरल हो रहे हैं. धमाका किस वजह से हुआ और इससे कितना नुकसान हुआ है, इसकी सही जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
जोरदार धमाके के बाद आसमान में धुएं के घने बादल दिखाई दिए, जिससे आसपास रहने वाले लोगों में चिंता बढ़ गई.
धमाके का असर एमआरपीएल परिसर से सटे जोकट्टे इलाके में भी महसूस किया गया. बताया गया कि जोकट्टे ग्राम पंचायत कार्यालय और आसपास के घरों के दरवाजे तथा खिड़कियां धमाके के कारण हिलने लगीं. कुछ जगहों पर शीशे भी टूट गए.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content