
कोलकाता, 21 सितंबर . बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में Tuesday से Friday तक भारी बारिश होने की संभावना है.भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने Monday को यह जानकारी दी.
मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, उत्तर अंडमान सागर में बना चक्रवाती परिसंचरण मजबूत होकर Sunday को स्पष्ट निम्न दबाव में बदल गया था. यह पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है तथा आज पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में गहरे निम्न दबाव क्षेत्र (डीप डिप्रेशन) में बदलने की संभावना है.
इसके प्रभाव से दक्षिण बंगाल में छिटपुट बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. Tuesday से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है.
दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में Wednesday से Friday तक भारी बारिश होने के आसार हैं. वहीं, फिलहाल उत्तर बंगाल में भारी बारिश की संभावना नहीं है और Wednesday तक बारिश कम रहने की संभावना है, हालांकि Thursday को दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार जिलों में फिर से भारी बारिश का अनुमान है.
मौसम विभाग ने Tuesday से Friday तक मछुआरों को मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के गहरे समुद्री क्षेत्रों में जाने से मना किया है. इन क्षेत्रों में समुद्र में जाने पर रोक रहेगी. Wednesday से Friday तक बांग्लादेश, Odisha और पश्चिम बंगाल तट के समुद्री इलाकों में भी मछुआरों के जाने पर प्रतिबंध रहेगा.
पूर्वानुमान के मुताबिक, Tuesday से दक्षिण बंगाल के जिलों में बारिश बढ़ेगी. सभी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. पूर्व मेदिनीपुर और उत्तर 24 परगना व दक्षिण 24 परगना के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
Wednesday को दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा. तटीय जिलों दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
Thursday को बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है. दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है.
Friday को उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नदिया और पूर्व बर्धमान समेत सात जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा. उत्तर और दक्षिण 24 परगना तथा पूर्व मेदिनीपुर के तटीय क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.
उत्तर बंगाल में Wednesday से बारिश बढ़ने की उम्मीद है. Thursday को दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है.
Friday को दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी और उत्तर दिनाजपुर जिलों में भी यलो अलर्ट प्रभावी रहेगा. कोलकाता में Tuesday से बारिश में बढ़ोतरी होगी. Wednesday से Friday के बीच बारिश की संभावना सबसे अधिक रहने का अनुमान है.
Sunday को कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों का अधिकतम तापमान 29.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.06 डिग्री कम था. न्यूनतम तापमान 24.06 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.07 डिग्री कम है. वहीं, सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 98 प्रतिशत और न्यूनतम 79 प्रतिशत दर्ज की गई.
–
डीकेएम/
Skip to content