भ्रष्टाचार से लेकर सांप्रदायिकता तक हर मोर्चे पर विफल सरकार: अखिलेश यादव

Lucknow, 7 सितंबर . Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने Monday को भाजपा Government पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है तथा Government जनसमस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए सांप्रदायिक माहौल बनाने की कोशिश कर रही है.

उन्होंने कहा कि भाजपा Government कानून और संविधान की भावना के अनुरूप काम नहीं कर रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी.

सपा मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अखिलेश ने दावा किया कि भाजपा Government में बने एक्सप्रेस-वे भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हैं.

उन्होंने Kanpur-Lucknow एक्सप्रेस-वे का जिक्र करते हुए कहा कि वहां कई जगह सड़क टूटने और गड्ढे होने की शिकायतें सामने आई हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि जिस एजेंसी ने सड़क बनाई, उसे दोबारा काम और लाभ दिया गया. हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

अखिलेश ने कहा कि Government के संसाधनों का इस्तेमाल उनके खिलाफ एआई आधारित वीडियो तैयार करने में किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि एआई का इस्तेमाल नकारात्मक राजनीति के बजाय चिकित्सा, कृषि और जनहित के क्षेत्रों में होना चाहिए. उनके मुताबिक, तकनीक के जरिए किसानों को मौसम और फसल संबंधी बीमारियों की पहले जानकारी मिले तथा गरीबों को समय पर इलाज उपलब्ध कराया जा सके.

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद के ध्वस्तीकरण का मुद्दा उठाते हुए सपा प्रमुख ने भाजपा Government पर प्रदेश को ‘सांप्रदायिक रास्ते’ पर ले जाने का आरोप लगाया. उन्होंने सवाल किया कि जब न्यायालयों के जरिए समाधान संभव था तो मस्जिद को क्यों गिराया गया.

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सभी धर्मों के सम्मान और भाईचारे को मजबूत करने के लिए काम करेगी. सहारनपुर जा रहे सपा सांसदों और विधायकों को रोके जाने पर उन्होंने Police कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि Police को अपराधियों पर कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन Political नेताओं की घेराबंदी की जा रही है.

पीडीए को लेकर अखिलेश ने कहा कि यह ‘पीड़ित, दुखी और अपमानित’ लोगों का गठबंधन है और इसकी एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है.

उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पीडीए की Government बनने जा रही है. कुशवाहा, शाक्य, मौर्य और सैनी समाज के सम्मेलन में उन्होंने सामाजिक न्याय को सपा की राजनीति का प्रमुख मुद्दा बताते हुए जातीय जनगणना की मांग दोहराई. उन्होंने कहा कि आबादी के अनुपात में लोगों को हक और सम्मान मिलना चाहिए.

अखिलेश ने घोषणा की कि सपा Government बनने पर चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा और Lucknow के गोमती रिवर फ्रंट पर बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की प्रतिमा एवं स्मारक बनाया जाएगा.

उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और सभी वर्गों को सम्मान देने के लिए पीडीए को मजबूत करना जरूरी है.

विकेटी/एएसएच