
New Delhi, 29 सितंबर . आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने दिल्ली में पार्टी विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ दर्ज First Information Report , प्रदूषण और पंजाब के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने वाले जरनैल सिंह के खिलाफ First Information Report दर्ज की जा रही है, जबकि एक मंत्री द्वारा एक युवा को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारने के मामले में अब तक First Information Report दर्ज नहीं हुई है.
अनुराग ढांडा ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि यह भाजपा का ऐसा India है, जिसमें पूरे देश में गुंडागर्दी फैलाने की कोशिश की जा रही है. करोड़ों लोगों ने कैमरे पर एक मंत्री को एक युवा को थप्पड़ मारते हुए देखा है. उनका सवाल था कि इस मामले में अब तक First Information Report क्यों दर्ज नहीं की गई.
दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए घोषित ‘विंटर एक्शन प्लान’ पर भी ढांडा ने Chief Minister रेखा गुप्ता पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि Chief Minister ने स्वीकार कर लिया है कि दिल्ली में प्रदूषण कम करना उनके नियंत्रण में नहीं है.
वहीं, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुए विवाद पर ढांडा ने कहा कि मामला पंजाब Government के संज्ञान में आने के 24 घंटे के भीतर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया और परिसर में शांति बहाल हुई. उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों, विशेषकर FIR दर्ज करने की मांग को पूरा किया गया और मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है.
ढांडा ने कहा कि रिपोर्टों में हिंसा में बाहरी तत्वों के शामिल होने की बात सामने आई है. एसआईटी यह पता लगाएगी कि ये लोग कौन थे और उनके पीछे किसकी भूमिका थी. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि छात्र दस दिनों से विश्वविद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने Government को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी.
उन्होंने कहा कि एलपीयू प्रशासन की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए और यह पता लगाया जाना चाहिए कि क्या परिसर में जानबूझकर तनावपूर्ण माहौल बनाया गया.
–
Skip to content