
Bhopal , 24 अक्टूबर . Bhopal में शराब ठेके के लिए 2.75 करोड़ रुपए की फर्जी एफडीआर (फिक्स्ड डिपॉजिट रसीद) लगाने के मामले में लोकायुक्त Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए First Information Report दर्ज कर ली है. इस मामले में तत्कालीन सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचूरा और Haryana के शराब ठेकेदार जसवंत सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया है.
लोकायुक्त Police ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.
लोकायुक्त डीएसपी वीरेंद्र सिंह फर्जी एफडीआर से जुड़ी खबरें सामने आने के बाद लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख ने मामले का संज्ञान लिया था. प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त एसपी सुनील कुमार पाटीदार के निर्देश पर First Information Report दर्ज की गई.
डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ठेकेदार जसवंत सिंह ने वर्ष 2024-25 के लिए Bhopal के पीएंडटी चौराहा और डिपो चौराहा स्थित शराब दुकानों का ठेका लिया था. इन दोनों दुकानों की कुल कीमत लगभग 27 करोड़ 55 लाख रुपए थी.
नियमों के अनुसार ठेकेदार को कुल राशि का 10 प्रतिशत, यानी करीब 2 करोड़ 75 लाख रुपए सिक्योरिटी मनी के रूप में जमा करना था. आरोप है कि ठेकेदार ने तत्कालीन सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचूरा के साथ मिलकर एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की एक फर्जी ई-एफडीआर प्रस्तुत की और उसके सत्यापन से संबंधित दस्तावेज भी फर्जी तरीके से तैयार कर जमा कर दिए.
जांच के दौरान एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने ऐसी किसी भी एफडीआर को जारी करने से इनकार किया है. लोकायुक्त का कहना है कि यदि जांच में किसी बैंक अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
लोकायुक्त Police ने Bhopal और ग्वालियर के आबकारी कार्यालयों से मामले से जुड़े मूल दस्तावेज मांगे हैं. अधिकारियों के मुताबिक दस्तावेज मिलने के बाद आरोपियों से पूछताछ की जाएगी और आवश्यक होने पर गिरफ्तारी की कार्रवाई भी की जाएगी.
लोकायुक्त अब इस मामले में अन्य सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों और निजी व्यक्तियों की संभावित भूमिका की भी जांच कर रही है. जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी एफडीआर तैयार करने और उसे वैध दिखाने के पीछे किन-किन लोगों की मिलीभगत थी.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content