
Bhopal , 5 नवंबर . Madhya Pradesh की राजधानी Bhopal के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं. इस हड़ताल के चलते राजधानी की सफाई व्यवस्था पूरी तरह गड़बड़ा गई है. नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें न्यूनतम 25 हजार मासिक का वेतन दिया जाए. साथ ही उनकी वर्षों से जो लंबित मांगे हैं उन्हें पूरा किया जाए. सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि बीते कई सालों से नगर निगम द्वारा उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया जाता है कि जल्द ही उनकी मांगों को पूरा कर दिया जाएगा .
इस बार उन्होंने तय कर लिया है कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे . दीपावली करीब है और सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं, जिसका नतीजा यह हो रहा है कि राजधानी में जगह-जगह कचरा के ढेर लगे हैं . घरों से निकलने वाला कचरा भी घरों के भीतर रखा हुआ है क्योंकि नियमित रूप से सफाई कर्मचारियों की गाड़ी आती है और कचरा ले जाती है मगर तीन दिनों से यह गाड़ियां नहीं आ रही है और लगभग हर घर में बड़ी मात्रा में कचरा जमा हुआ है.
सफाई कर्मचारी नगर निगम मुख्यालय में जमा हुए हैं और उन्हें अन्य कर्मचारियों का भी साथ मिल रहा है. सफाई कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दे दी है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानती जाती हैं वे काम पर नहीं लौटेंगे. अगर ऐसा हुआ तो साफ सफाई के पर्व दीपावली के अवसर पर शहर में जगह-जगह गंदगी नजर आएगी.
निगम की नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने कहा कि नगर निगम की हर बार होने वाली बैठक में सफाई कर्मचारियों के वेतन और सुविधाओं का मसला उठाया जाता है. कांग्रेस की ओर से जो एजेंडा पेश किया जाता है, उसमें इसे प्राथमिकता से रखा जाता है मगर निगम परिषद करोड़ों रुपए के काम को तो मंजूरी दे देती है लेकिन वह सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देती. यहां हम आपको बता दें की राजधानी Bhopal में कुल 85 वार्ड हैं और 19 जोन हैं. लगभग सभी इलाकों की सफाई व्यवस्था पूरी तरह गड़बड़ाई हुई है. सफाई कर्मचारियों ने गाड़ियां नगर निगम परिसर में ही रख दी हैं.
–
एसएनपी/पीएम
Skip to content