
Bhopal , 29 अक्टूबर . Madhya Pradesh में प्राथमिक शिक्षक वर्ग 3 के लिए चयनित अभ्यर्थियों का आंदोलन Thursday को आक्रामक हो गया. इन अभ्यर्थियों ने सड़क पर लेट कर जाम लगा दिया. Police ने हल्का बल प्रयोग किया और प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया. राज्य में शिक्षकों की भर्ती को लेकर लंबे अरसे से विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है.
वर्तमान में प्राथमिक वर्ग 3 के लिए चयनित अभ्यर्थी बीते 26 दिनों से धरना दे रहे थे. यह धरना राजधानी के बोर्ड चौराहे पर चल रहा है. Thursday की दोपहर को इन अभ्यर्थियों ने सड़क पर जाम लगा दिया. वे सड़क पर लेट गए और दोनों तरफ आवागमन पूरी तरह थम गया.मौके पर पहुंची Police ने जोर जबरदस्ती से इन प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की.
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि Police जवानों ने उनके साथ मारपीट की और जबरदस्ती सड़क से हटाने की कोशिश की, वहीं दूसरी ओर Police इन आरोपों को नकारा रही है. Police ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री से पिछले दिनों मुलाकात हुई थी, जिसमें उन्होंने नियुक्ति का भरोसा दिलाया था, मगर यह भरोसा वास्तविकता में नहीं बदला. लिहाजा उनका आंदोलन जारी है. वे तो सड़क पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन Police ने उनके साथ मारपीट कर डाली.
वहीं, Police की ओर से कहा गया है कि किसी तरह की मारपीट नहीं की गई, इन प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं ली थी, इसलिए उन्हें हटाया गया.
राज्य में लंबे अर्से से शिक्षकों की भर्ती के लिए आंदोलन का सिलसिला चल रहा है. पूर्व में शिक्षक वर्ग एक और वर्ग 2 के अभ्यर्थी आंदोलन कर चुके हैं और अब वर्ग 3 के अभ्यर्थियों का आंदोलन जोर पकड़ चुका है. शिक्षक वर्ग 3 के अभ्यर्थियों के साथ Police द्वारा किए गए व्यवहार पर कांग्रेस में सवाल उठाए हैं.
कांग्रेस का कहना है कि अभ्यर्थी अपनी मांग कर रहे हैं, Government उनकी मांग पूरी करने की बजाय Police के जरिए लाठियां बरसा रही है. यह स्थितियां दुर्भाग्यपूर्ण है.
–
एसएनपी/एएसएच
Skip to content