
Bhopal , 22 सितंबर Madhya Pradesh के सागर जिले में हुए जहरीले शराब कांड के बाद राज्य में Police और आबकारी महकमा सक्रिय हो गया है. राजधानी Bhopal में अवैध शराब के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई में शराब बनाने के उपकरण पकड़े गए हैं. साथ ही, शराब बेचने के तरीके का भी खुलासा हुआ है.
मिली जानकारी के अनुसार तरावली गांव में Police और आबकारी दस्ते ने दबिश दी. यहां के जंगली इलाके में अवैध शराब बनाने का कारोबार चल रहा था . छापा मार दल के यहां पहुंचने पर भगदड़ की स्थिति मच गई . इस दल ने मौके से 12 भट्टी, दो बॉयलर सहित कई ड्रम बरामद किए हैं जिनमें से कुछ खाली और कुछ में शराब भरी हुई थी.
जानकारी के अनुसार मौके से 200 लीटर से ज्यादा कच्ची शराब और बड़ी तादाद में लाहन जो शराब बनाने में प्रयुक्त होता है वह बरामद किया गया है. यहां शराब बनाने के लिए जमीन में भट्टी बनाई गई थी जिसे नष्ट कर दिया गया है . छापामारी करने वाले दल को यह भी पता चला है कि यहां जो शराब बनाई जाती थी, वह प्लास्टिक की पन्नी में पैक करके 10 और 20 रुपए में बेची जाती थी.
दरअसल राज्य के कई हिस्सों में अवैध शराब निर्माण का काम धड़ल्ले से चलता है और यही कारण है कि कुछ समय के अंतराल से ऐसी घटनाएं सामने आ जाती हैं जिसमें कई लोगों की जान तक चली जाती है.अभी हाल ही में सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब कांड ने कई लोगों को निगल लिया . सागर के मामले में Chief Minister मोहन यादव ने कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की और अवैध शराब के खिलाफ चलाने के लिए निर्देश दिए थे.
–
एसएनपी/पीएम
Skip to content