भोपाल के व्यापारियों-रहवासियों का पक्ष मजबूती से Supreme Court में रख रही है सरकार : सीएम मोहन यादव

Bhopal , 4 सितंबर . Madhya Pradesh की राजधानी Bhopal के आवासीय इलाकों में चल रही गतिविधियों पर रोक लगाने को लेकर सर्वोच्च न्यायालय ने नगर निगम को निर्देश जारी किए हैं. इस पर Chief Minister मोहन यादव का कहना है कि राज्य Government मामले में व्यापारियों और रहवासियों के पक्ष को Supreme Court में पूरी गंभीरता से रख रही है.

दरअसल सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी किए गए निर्देशों के बाद बड़ी संख्या में आवासीय इलाकों में संचालित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ नगर निगम कार्रवाई कर रहा है. रहवासियों का आरोप है कि नगर निगम इसमें पक्षपात कर रहा है, वही व्यापारी भी लामबंद है और Government से सहयोग मांग रहे हैं.

Chief Minister मोहन यादव ने Friday को मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजधानी में व्यापारियों को हो रही परेशानियों को दूर करने के लिए राज्य Government Supreme Court में चल रहे मामले पर पूरी गंभीरता से नजर रख रही है. राज्य Government व्यापारियों की वर्षों पुरानी समस्या का बेहतर समाधान निकालने का हर संभव प्रयास करेगी.

उन्होंने कहा कि पर्वों और त्योहारों के बीच हम अपनी सभी जिम्मेदारियों के प्रति पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध हैं. Bhopal से जुड़ी सभी कठिनाइयों और विषयों को हम सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष पूरी गंभीरता से रख रहे हैं. सर्वोच्च न्यायालय के मार्गदर्शन के अनुरूप जो भी बेहतर निर्णय संभव होगा, उसके लिए हमारी Government पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

सीएम मोहन यादव ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में हम व्यापारियों और स्थानीयवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी पक्षों पर गंभीरता से विचार करेंगे. सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष हमारा पक्ष भी मजबूती से रखा जाएगा. वर्षों पुरानी इस समस्या के स्थायी और बेहतर समाधान की दिशा में Government हर संभव प्रयास करेगी.

इसके साथ ही Chief Minister मोहन यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि आज मैं जानापाव जा रहा हूं, जहां महर्षि परशुराम जी ने भगवान श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र प्रदान किया था. इस धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया जाएगा.

एसएनपी/एसके