
Mumbai , 26 नवंबर . Mumbai में 26/11 के आतंकी हमले की बरसी पर Thursday को शहीदों और हमले में जान गंवाने वाले लोगों को याद किया गया. इस मौके पर Bollywood Actress भूमि पेडनेकर भी Mumbai के गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचीं और शहीदों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले को देश के इतिहास का एक काला दिन बताया. भूमि ने कहा कि यह हमला सिर्फ Mumbai पर नहीं, बल्कि पूरे India पर था.
श्रद्धांजलि देने के बाद मीडिया से बातचीत में भूमि ने कहा कि वह Mumbai में ही पैदा हुई हैं और इस शहर से उनका गहरा जुड़ाव है.
उन्होंने कहा, ”मैं अपने सभी शहीदों, Mumbai Police के अधिकारियों, सशस्त्र बलों, हमले में बचे लोगों, सबसे पहले मदद के लिए पहुंचने वाले लोगों और Mumbai के उन सभी नागरिकों को याद करना चाहती हूं, जिन्होंने उस काले दिन को झेला. मैं भी Mumbai से हूं, मेरा जन्म यहीं हुआ है और Mumbai मेरे दिल में बसती है. मुझे लगता है कि 26/11 का हमला सिर्फ Mumbai पर नहीं, बल्कि हमारे देश पर हुआ था.”
उन्होंने आगे कहा, ”हमारे देश की सबसे खूबसूरत बात यह है कि जहां भी हमें नफरत दिखाई देती है, हम उसे प्यार में बदल देते हैं और उससे उम्मीद जगाते हैं. आज जब हम उन सभी शहीदों और उन लोगों को याद कर रहे हैं, जिन्होंने अपनी जान गंवाई, तो उनके परिवारों को भी याद करते हैं. मैं सिर झुकाकर उन्हें श्रद्धांजलि देती हूं. आपकी कहानियां कभी भुलाई नहीं जाएंगी. हम दुनिया को इतना प्यार देंगे कि वहां नफरत के लिए कोई जगह नहीं बचेगी. दुनिया में आतंकवाद के लिए भी कोई जगह नहीं होगी.”
26 नवंबर 2008 को Pakistan से समुद्र के रास्ते आए लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने Mumbai में कई जगहों पर एक साथ हमले किए थे. आतंकियों ने ताज होटल, ओबेरॉय होटल, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (सीएसटी), लियोपोल्ड कैफे और नरीमन हाउस समेत कई जगहों को निशाना बनाया था.
करीब 60 घंटे तक चले इस हमले में 166 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 238 लोग घायल हुए थे. सुरक्षा बलों ने नौ आतंकियों को मार गिराया था, जबकि एक आतंकी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ लिया गया था. उसे अदालत ने दोषी ठहराया और साल 2012 में फांसी दे दी गई.
इस हमले के बाद देश की सुरक्षा व्यवस्था में कई बड़े बदलाव किए गए. आतंकी घटनाओं की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) बनाई गई. इसके अलावा चार क्षेत्रीय केंद्रों पर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की तैनाती की गई और Maharashtra में फोर्स वन का गठन हुआ. समुद्री सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के बीच तालमेल को भी मजबूत किया गया.
–
पीके/एबीएम
Skip to content