
थिम्पू, 13 नवंबर . भूटान में India के राजदूत संदीप आर्य ने ट्राशियांगत्से में बन रहे 600 मेगावाट के खोरलोछू हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने परियोजना का काम सुचारू रूप से आगे बढ़ते देखा. यह India और भूटान की कंपनियों का संयुक्त प्रोजेक्ट है. थिम्पू स्थित भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी दी.
दूतावास ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “राजदूत संदीप आर्य को ट्राशियांगत्से में 600 मेगावाट के खोरलोचू हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट का काम सुचारू रूप से आगे बढ़ते देखकर खुशी हुई. इस परियोजना में India और भूटान की कंपनियां मिलकर काम कर रही हैं.”
दूतावास ने कहा कि इस परियोजना से दोनों देशों के बीच ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग और मजबूत होने की उम्मीद है. पोस्ट में कहा गया, ‘हमें उम्मीद है कि यह परियोजना दोनों देशों के बीच ऊर्जा क्षेत्र में बेहतर सहयोग को आगे बढ़ाने में मदद करेगी.’
पिछले महीने अदाणी पावर और भूटान की सरकारी बिजली उत्पादन कंपनी ‘ड्रुक ग्रीन पावर कॉर्पोरेशन’ (डीजीपीसी) ने भूटान में 770 मेगावाट की चमखारचू-I हाइड्रोइलेक्ट्रिक परियोजना स्थापित करने की घोषणा की थी. दोनों साझेदारों के बीच यह दूसरी बड़ी जलविद्युत परियोजना है. इससे पहले सितंबर 2025 में 570 मेगावाट की ‘वांगचू’ हाइड्रोइलेक्ट्रिक परियोजना को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे. इस समझौते के कार्यक्रम में भूटान के Prime Minister शेरिंग तोबगे भी शामिल हुए थे.
यह परियोजना मई 2025 में अडानी ग्रुप और डीजीपीसी के बीच हुए 5,000 मेगावाट की जलविद्युत परियोजनाओं के विकास से जुड़े व्यापक समझौता ज्ञापन का हिस्सा है.
इससे पहले सितंबर में विदेश मंत्री एस. जयशंकर के भूटान दौरे पर उन्होंने अपने भूटानी समकक्ष और विदेश एवं विदेशी व्यापार मंत्री ल्योंपो डी. एन. ढुंग्येल के साथ बैठक की थी. दोनों नेताओं ने मार्च 2024 में ऊर्जा साझेदारी को लेकर तैयार किए गए संयुक्त विजन को लागू करने की दिशा में हुई प्रगति पर संतोष जताया था.
दोनों मंत्रियों ने ऊर्जा क्षेत्र में हाल के सहयोग और उपलब्धियों का भी जिक्र किया. इनमें 1,020 मेगावाट की ‘पुनात्सांगचू-II’ हाइड्रोइलेक्ट्रिक परियोजना का उद्घाटन और उसके टैरिफ प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर शामिल हैं. इसके साथ ही 1,200 मेगावाट की ‘पुनात्सांगचू-I’ परियोजना के बांध निर्माण का काम दोबारा शुरू होने का भी स्वागत किया गया.
संयुक्त बयान में कहा गया था कि दोनों मंत्रियों ने भूटान में ऊर्जा परियोजनाओं के लिए 4,000 करोड़ रुपये की रियायती ऋण सुविधा से जुड़े समझौते पर हस्ताक्षर का स्वागत किया. उन्होंने भूटान की जलविद्युत परियोजनाओं में भारतीय कंपनियों की सक्रिय भागीदारी की भी सराहना की. दोनों नेताओं का मानना था कि इससे India और भूटान के बीच पहले से मजबूत ऊर्जा सहयोग को और गति मिलेगी.
–
एवाई/
Skip to content