
भुवनेश्वर, 25 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi के Odisha दौरे को लेकर भुवनेश्वर में खुशी और उत्साह का माहौल है. Prime Minister ने Sunday को जटनी में आरबीआई के डेटा सेंटर का उद्घाटन किया और उसके बाद भुवनेश्वर में भव्य रोड शो किया. रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग Prime Minister का स्वागत करने के लिए जमा हुए और फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया.
Prime Minister के दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. एक स्थानीय व्यक्ति ने से बात करते हुए कहा, “Odisha पर Prime Minister का ध्यान बिल्कुल अलग स्तर का है. जब भी वे Odisha आते हैं तो अपने साथ कोई न कोई खुशी या ऐसा संदेश लाते हैं जिससे Odisha को फायदा होता है और जो तरक्की में योगदान देता है.”
एक अन्य स्थानीय ने कहा, “देखिए, पीएम मोदी का Odisha दौरा कोई पहली बार नहीं हो रहा है. वे पहले भी 10-11 बार आ चुके हैं. मुझे लगता है कि लक्ष्मी पूजा और दिवाली के करीब आने के मौके पर यहां इतनी बड़ी परियोजना शुरू की गई है. इसकी लागत 169 करोड़ रुपए है और यह 90 एकड़ जमीन में फैली हुई है. सुरक्षा और डिजिटल पेमेंट से जुड़ा यह प्रशिक्षण संस्थान Odisha के युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर और सुविधाएं लेकर आएगा.”
इस बीच भुवनेश्वर में 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित दो दिवसीय नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव आज संपन्न हुआ. इस मौके पर Union Minister मनोहर लाल ने कहा, “साथियों, सबसे पहले भुवनेश्वर में हमारा दो दिवसीय नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव आज संपन्न हुआ. इस दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए बेहतरीन इंतजाम करने और इसे सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए मैं Odisha के Chief Minister मोहन चरण माझी और राज्य Government का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं. इससे पहले अर्बन मोबिलिटी कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया गया था और इन दोनों कार्यक्रमों का एक साथ होना सराहनीय है.”
Union Minister ने बताया कि शहरी प्रशासन में सुधार, नगर निकायों की वित्तीय स्थिति को मजबूत करना, शहरी स्थानीय निकायों की पेशेवर क्षमता बढ़ाना और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई.
उन्होंने बताया, “विशेष रूप से Odisha के लिए, अर्बन चैलेंज फंड के तहत भुवनेश्वर, कटक, संबलपुर, बेरहामपुर और राउरकेला में सात परियोजनाओं को अंतिम या सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है, जिनकी कुल स्वीकृत लागत 2,417 करोड़ रुपए है. इसके अलावा, पीएमएवाई अर्बन बंधु कार्यक्रम के तहत पिछले पांच वर्षों में किफायती आवास के लिए 1,615 करोड़ रुपए की केंद्रीय सहायता दी गई है.”
–आईएएएस
एससीएच/
Skip to content