भीम स्टेडियम के लिए 50 करोड़ देने पर सांसद धर्मबीर सिंह ने सीएम सैनी का जताया आभार, बॉक्सिंग एक्सीलेंस सेंटर की रखी मांग

भिवानी, 2 नवंबर . सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने भीम स्टेडियम को आधुनिक खेल सुविधाओं और उपकरणों से अपग्रेड करने के लिए 50 करोड़ रुपए की घोषणा करने पर Chief Minister नायब सिंह सैनी का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि वह खिलाड़ियों के लिए एक ‘बॉक्सिंग एक्सीलेंस सेंटर’ और चोट के इलाज के लिए एक केंद्र की भी मांग करेंगे.

सांसद धर्मबीर सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, “Haryana में खिलाड़ियों को मिलने वाले नकद पुरस्कार शायद देश के किसी अन्य राज्य में इतने अधिक नहीं हैं. यही वजह है कि दूसरे राज्यों के खिलाड़ी भी Haryana की खेल नीति से प्रभावित होकर यहां अपना नाम दर्ज करवाना चाहते हैं. एक लड़की का जन्म Rajasthan में हुआ था और उसकी शादी Haryana के महेंद्रगढ़ जिले में हुई. उसके माता-पिता ने भी कई बार मुझसे अनुरोध किया कि आखिर उनका कसूर क्या है? उनकी बेटी की शादी Haryana में हुई है, लेकिन उसकी पढ़ाई Rajasthan में हुई थी, इसलिए उसका नाम Haryana की सूची में शामिल नहीं है. आज दूसरे राज्यों के खिलाड़ी भी यह प्रयास करते हैं कि किसी तरह उनका नाम Haryana में दर्ज हो जाए. यह सब Haryana की खेल नीति का परिणाम है.”

सांसद ने आगे कहा, “समय के साथ हर चीज पुरानी होती है और भीम स्टेडियम की उम्र का असर दिखाई देने लगता है. स्टेडियम की सीढ़ियां भी अब टूटने लगी हैं. खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों से पूछकर जरूरत की चीजों की लिस्ट बनाई गई. इसके बाद इस खेल विभाग के अधिकारियों द्वारा इस्टीमेट बनाकर Haryana Government को भेजा था. इस पर Chief Minister ने एकमुश्त 50 करोड़ रुपए भीम स्टेडियम को आधुनिक खेल सुविधाओं और उपकरणों के लिए मंजूर की है. इस कदम से खिलाड़ियों को बहुत फायदा मिलेगा. जिले में जब सुविधाएं मिल जाएंगी तो खिलाड़ी कॉमनवेल्थ, एशियाड या ओलंपिक में और अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

सांसद ने कहा कि हमने ‘बॉक्सिंग एक्सीलेंस सेंटर’ की Government से मांग की है. उम्मीद है कि यह मांग जल्द पूरी होगी. चोट के इलाज के लिए एक केंद्रीय स्वास्थ्य और खेल मंत्री को पत्र लिखा है.

–

ओपी/डीकेपी