भावना पानी ने संजय लीला भंसाली के साथ काम करने की इच्छा जताई, कहा- उनके जैसा कोई नहीं

Mumbai , 29 अगस्त . Actress भावना पानी फिल्मों और रंगमंच में खास पहचान रखती हैं. उन्होंने के साथ हालिया बातचीत में बताया कि वे अपने करियर में एक बार संजय लीला भंसाली की फिल्मों में काम करना चाहती हैं.

उन्होंने बताया, “संजय लीला भंसाली सर, चाहे मुझे कोई भी रोल दें, उसे आगे ले जाना मेरे ऊपर है. मैं उम्मीद करती हूं कि जब भी मुझे उनकी फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा, तो वह शानदार, दमदार और चुनौतीपूर्ण रोल होगा. मैं यह भी उम्मीद करती हूं कि वह डांस वाला हो क्योंकि मैंने बचपन से ही भारतीय शास्त्रीय नृत्य सीखा है. मुझे लगता है कि संजय लीला भंसाली सर को शास्त्रीय संगीत और नृत्य की अच्छी समझ भी है.

Actress का मानना है कि हिंदी फिल्मों में अगर किसी निर्देशक ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य और म्यूजिक को बड़े कैनवास पर उतारा है, तो वे संजय लीला भंसाली सर हैं.

Actress से ने सवाल पूछा, “आपने यह भी कहा है कि अगर आप एक्टर या डांसर नहीं होते, तो आप एस्ट्रोनॉट बनना चाहते. एक्टिंग कल्पना और इमोशन से चलती है, जबकि एस्ट्रोफिजिक्स लॉजिक और साइंस पर आधारित है. ये अलग-अलग दुनियाएं आपकी पर्सनैलिटी में एक साथ कैसे रहती हैं?”

Actress ने जवाब देते हुए कहा, “इमोशन कभी भी बिना तर्क के नहीं आते हैं. ये आते कहां से हैं, उसका मकसद और जरूरत क्या है? यह सब समझने के लिए बहुत सारे तर्क और विज्ञान की आवश्यकता होती है. इसके लिए आपको बिहेवियरल साइंस की भी जानकारी होनी चाहिए. कई ऐसी चीजें हैं जहां आपके दिमाग का तार्किक होना बहुत जरूरी है. मुझे लगता है कि तार्किक दिमाग के साथ-साथ कल्पना और भावना की भी जरूरत होती है. वैज्ञानिक सोच होने से एक एक्टर को बहुत मदद मिलती है.”

Actress भावना पानी हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने ‘नौकरानी रागिनी’ का किरदार निभाया था. Actress ने इस फिल्म के लोकप्रिय गाने ‘ओ सुंदरी’ में अपने डांस से वह काफी चर्चा में आई थीं.

एनएस/डीएससी