
Lucknow, 16 नवंबर . उत्तर प्रदेश Government में मंत्री संजय निषाद ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें नसीहत दी कि राजनीति में धार्मिक मुद्दों के बजाय संवैधानिक विषयों पर बात करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि India एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और यहां शासन संविधान के अनुसार चलता है. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी का Political अस्तित्व लगातार कमजोर हो रहा है.
उत्तर प्रदेश Government में मंत्री संजय निषाद ने असदुद्दीन ओवैसी के बयानों पर कहा कि देश में हर व्यक्ति और Political दल को राजनीति करने का अधिकार है, लेकिन नेताओं की भाषा और शब्दों का चयन देश तथा जनता के हित में होना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब किसी व्यक्ति की सोच और बयान देशहित में न हों, तो इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए.
मंत्री ने कहा कि India एक धर्मनिरपेक्ष देश है और यहां संविधान के अनुसार शासन व्यवस्था संचालित होती है. इसलिए Political दलों और नेताओं को धार्मिक आधार पर बयानबाजी करने के बजाय संवैधानिक मुद्दों पर अपनी बात रखनी चाहिए.
कांग्रेस और उसके साथ गठबंधन करने वाले दलों को लेकर संजय निषाद ने कहा कि कई सहयोगी दल धीरे-धीरे कांग्रेस से दूरी बना रहे हैं. उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय कांग्रेस को 100 सीटें दी गई थीं, लेकिन इसके बाद उसकी Political ताकत और कमजोर हो गई.
उन्होंने कहा कि यदि इस बार भी कांग्रेस को अधिक सीटें दी जाती हैं, तो इससे पार्टी को और नुकसान हो सकता है. उन्होंने कांग्रेस पर सामाजिक न्याय की अनदेखी करने और कुछ वर्गों के अधिकारों का हनन होने देने का आरोप लगाया. सामाजिक न्याय समिति और सच्चर समिति की रिपोर्टों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इन रिपोर्टों में भी विभिन्न वर्गों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं.
पीडीए दलित सम्मेलन में रामगोपाल यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय निषाद ने कहा कि लोग अपनी सोच के अनुसार बोलते हैं और कई बार व्यक्ति कुछ कहना चाहता है, लेकिन उसके शब्दों से कुछ और अर्थ निकलता है.
उन्होंने कहा कि सदियों से शोषित रहे दलित और वंचित समाज के उत्थान के लिए पर्याप्त काम नहीं हुआ है. इस ऐतिहासिक शोषण के लिए सभी Political दलों को माफी मांगनी चाहिए और खेद व्यक्त करना चाहिए.
मंत्री ने डॉ. भीमराव अंबेडकर का उल्लेख करते हुए कहा कि संविधान का उद्देश्य समाज के सबसे गरीब और पिछड़े व्यक्ति को भी समान अधिकार देना था.
उन्होंने कहा कि आजादी और संविधान लागू होने से पहले समाज में आर्थिक और सामाजिक असमानता गहरी थी. अंग्रेजों और मुगलों के शासनकाल का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब और मेहनतकश वर्ग का लगातार शोषण किया गया.
–
एएस
Skip to content