भारत-श्रीलंका के बीच वनडे मैच को दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट करने की खबरें गलत: सैकिया

New Delhi, 12 अक्टूबर . भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने इस बात से इनकार किया है कि 13 दिसंबर को New Delhi में होने वाला भारत-श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच Ahmedabad शिफ्ट किया गया है.

देवजीत सैकिया ने Monday को एक बयान में कहा, “ऐसी खबरें सही नहीं हैं जिनमें कहा जा रहा है कि दिल्ली में होने वाला भारत-श्रीलंका वनडे मैच Ahmedabad शिफ्ट किया जा सकता है. बीसीसीआई ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है. हम मीडिया के साथियों से गुजारिश करते हैं कि वे शेड्यूल से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए बीसीसीआई की आधिकारिक सूचनाओं को देखें. साथ ही, यह बात फिर से दोहराई जानी चाहिए कि दो देशों के बीच होने वाले मैच मुख्य रूप से एक मानक नीति के तहत तय किए जाते हैं.”

इससे पहले खबरों में दावा किया जा रहा था कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नवीनीकरण की योजना बनाई जा रही है, जिसके तहत स्टेडियम की पिच और आउट फील्ड को नया रूप दिया जाएगा. इसके साथ ही आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम भी लगेगा. ऐसे में भारत-श्रीलंका के बीच दिल्ली में खेला जाने वाला मैच शिफ्ट किया जाएगा, लेकिन बीसीसीआई की तरफ से इसका खंडन कर दिया गया है.

श्रीलंकाई टीम दिसंबर में India के दौरे पर आएगी, जहां 13 दिसंबर को दिल्ली में वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. इसके बाद अगले दो मुकाबले 16 और 19 दिसंबर को क्रमश: Bengaluru और Ahmedabad में आयोजित होंगे.

दो बार की वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन India के लिए ये एकदिवसीय मैच बहुत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इनसे वे 2027 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले मेंस वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम कॉम्बिनेशन को बेहतर बना सकते हैं और उसे अंतिम रूप दे सकते हैं.

इसके बाद दोनों देश 22 दिसंबर को राजकोट में टी20 सीरीज का पहला मैच आयोजित होगा. अगले दो मुकाबले कटक और पुणे में क्रमश: 24 और 27 दिसंबर को खेले जाने हैं.

–

आरएसजी