
New Delhi, 15 सितंबर . ‘आधुनिक भारत’ के निर्माण को अपनी प्रतिभा और तकनीकी कौशल से नई दिशा देने वाले महान अभियंता, ‘India रत्न’ डॉ. एम. विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर Prime Minister Narendra Modi समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है.
Prime Minister मोदी की ओर से social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा गया, “सभी बेहतरीन इंजीनियरों को इंजीनियर दिवस की बधाई, वे लोग जो बेहतर कल के लिए निर्माण करते हैं, नई चीजें बनाते हैं और समाधान देते हैं. सर एम. विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि, जिनकी इंजीनियरिंग की प्रतिभा और राष्ट्र-निर्माण की सोच आज भी प्रेरित करती है.”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने social media पर लिखा, “इंजीनियर्स डे पर, मैं हमारे उन इंजीनियरों को सलाम करता हूं जिनकी काबिलियत और लगन India की तकनीकी प्रगति को आगे बढ़ा रही है, हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही है और एक ‘विकसित भारत’ का निर्माण कर रही है. मैं सर एम. विश्वेश्वरैया जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. उनका जीवन उत्कृष्टता, अनुशासन, इनोवेशन और जन-सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण है. India के राष्ट्र-निर्माण के सफर में उनके असाधारण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा.”
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने social media पोस्ट पर लिखा, “इंजीनियर दिवस पर हमारे इंजीनियरों को हार्दिक शुभकामनाएं. उनके लगातार इनोवेशन India की प्रगति और निरंतर विकास को आगे बढ़ाते हैं. महान इंजीनियर सर एम. विश्वेश्वरैया जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि; राष्ट्र-निर्माण में उनके असाधारण योगदान ने अहम भूमिका निभाई.”
Union Minister ललन सिंह ने social media पोस्ट पर लिखा, “महान अभियंता, ‘India रत्न’ डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! सभी अभियंताओं को ‘राष्ट्रीय अभियंता दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.”
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “आधुनिक India के निर्माण में अपना संपूर्ण जीवन अर्पित करने वाले महान अभियंता, ‘India रत्न’ डॉ. एम. विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि, राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते समस्त अभियंताओं को ‘अभियंता दिवस’ की ढेरों बधाई और शुभकामनाएं!’
–
एसडी/एएस
Skip to content