भारत-मॉरीशस समुद्री सहयोग को मिलेगी मजबूती, पोर्ट लुई पहुंचा आईएनएस तरकश

पोर्ट लुईस, 30 अक्टूबर . भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस तरकश Friday को दक्षिणी हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती के दौरान मॉरीशस की राजधानी पोर्ट पोर्ट लुईस पहुंचा. यह पोत 2 नवंबर को आयोजित होने वाले 192वें अप्रवासी दिवस समारोह से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेगा.

India और मॉरीशस के बीच समुद्री सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है. अगस्त में भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने मॉरीशस के Prime Minister नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की थी. इस दौरान दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई थी.

भारतीय नौसेना के अनुसार, बैठक में समुद्री सुरक्षा सहयोग, प्रशिक्षण आदान-प्रदान, सूचना साझाकरण तंत्र, क्षमता निर्माण और भारतीय नौसेना तथा मॉरीशस नेशनल कोस्ट गार्ड के बीच परिचालन सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया था.

एडमिरल स्वामीनाथन ने मॉरीशस के Prime Minister को आश्वस्त किया था कि भारतीय नौसेना मॉरीशस Police बल और नेशनल कोस्ट गार्ड की क्षमता वृद्धि तथा कौशल विकास के प्रयासों में हरसंभव सहयोग प्रदान करती रहेगी.

मॉरीशस यात्रा के दौरान नौसेना प्रमुख ने देश के कई वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की. इनमें मॉरीशस Police बल के आयुक्त रामपरसाद सूरूजेबली और गृह एवं रक्षा मामलों के सचिव कान ओए फोंग वेंग-पूरुन शामिल थे. उन्होंने दोनों देशों के बीच सहयोग के नए अवसरों पर भी चर्चा की.

भारतीय नौसेना ने बताया कि वार्ता में मॉरीशस नेशनल कोस्ट गार्ड की क्षमता निर्माण, संयुक्त विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) निगरानी और दोनों समुद्री बलों के बीच परिचालन संबंधों के विस्तार पर भी विचार किया गया.

भारतीय नौसेना ने कहा कि India और मॉरीशस के बीच समुद्री साझेदारी आपसी विश्वास और सुरक्षित एवं स्थिर हिंद महासागर क्षेत्र के साझा संकल्प पर आधारित है, जो महासागर विजन के अनुरूप है.

–