
New Delhi, 9 सितंबर . India में श्वेत क्रांति के जनक एवं पद्मविभूषण से सम्मानित डॉ. वर्गीज कुरियन की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है.
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “India में स्वेत क्रांति के जनक पद्म विभूषण वर्गीज कुरियन के स्मृति दिवस पर उन्हें विनम्र अभिवादन.”
Union Minister और उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर लिखा, “India में श्वेत क्रांति के जनक पद्म विभूषण डॉ. वर्गीज कुरियन जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. उनकी दूरदृष्टि और कर्मठता ने दुग्ध क्षेत्र को नई दिशा दी तथा लाखों दुग्ध उत्पादक किसानों के जीवन में समृद्धि के नए अवसर खोले. राष्ट्र एवं किसान हित में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा.”
Rajasthan के Chief Minister भजन लाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, “श्वेत क्रांति के जनक एवं ‘मिल्क मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से विख्यात, पद्म विभूषण व रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित, डॉ. वर्गीज कुरियन की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!देश को दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने और किसानों को सशक्त करने में उनका युगांतरकारी योगदान सदैव अविस्मरणीय और प्रेरणादायक रहेगा.”
सांसद और Actor रवि किशन ने एक्स पोस्ट में कहा, “दुग्ध क्रांति के जनक, सहकारिता आंदोलन के महानायक और लाखों किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले डॉ. वर्गीज कुरियन जी को उनकी पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि. उनके नेतृत्व में शुरू की गई “श्वेत क्रांति” ने न केवल India को दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बनाया, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. अमूल जैसी सहकारी संस्था की स्थापना कर उन्होंने किसानों को आत्मनिर्भर बनने का मार्ग प्रशस्त किया, जिससे उनके जीवन में आर्थिक समृद्धि आई. डॉ. कुरियन जी का दृष्टिकोण, निष्ठा और समाज के प्रति उनकी सेवा भावना सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी.”
उत्तर प्रदेश के उप Chief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, “India में श्वेत क्रांति के जनक एवं पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. वर्गीज कुरियन जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! सहकारिता की शक्ति से देश के करोड़ों किसानों, विशेषकर ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में उनका योगदान ऐतिहासिक है.”
बता दें कि 26 सितंबर 1921 को जन्मे डॉ. वर्गीज कुरियन को India की ‘श्वेत क्रांति’ का जनक और ‘मिलमैन ऑफ इंडिया’ कहा जाता है. डॉ. वर्गीज कुरियन ने India को दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश बनाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई. उन्होंने Gujarat के आणंद में ‘कैरा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ’ की कमान संभाली, जिसे आज हम अमूल ब्रांड के नाम से जानते हैं. 1970 में उन्होंने ‘ऑपरेशन फ्लड’ की शुरुआत की. यह दुनिया का सबसे बड़ा डेयरी विकास कार्यक्रम था, जिसने India को दूध की कमी वाले देश से हटाकर दुनिया का नंबर-1 दूध उत्पादक देश बना दिया. डॉ. वर्गीज कुरियन का 9 सितंबर 2012 में निधन हुआ था.
–
ओपी/एएस
Skip to content