भारत में धर्मनिरपेक्षता हिंदू समाज की वजह से कायम है: प्रदीप वर्मा

New Delhi, 30 अगस्त . राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत द्वारा न्यूयॉर्क में दिए गए बयान का भारतीय जनता पार्टी के सांसद और राष्ट्रीय सचिव प्रदीप कुमार वर्मा ने समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि India में जो धर्मनिरपेक्ष माहौल है, वह मुख्य रूप से हिंदू समाज की वजह से है, क्योंकि हिंदू, बहुसंख्यक होने के बावजूद, सभी धर्मों और पंथों का सम्मान करता है और सभी को साथ लेकर चलता है.

BJP MP और राष्ट्रीय सचिव प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा, “India में जो धर्मनिरपेक्ष माहौल है, वह मुख्य रूप से हिंदू समाज की वजह से है. हिंदू बहुसंख्यक हैं, इसलिए India हमेशा से ऐसा समाज रहा है जो सभी को साथ लेकर चलता है और सभी धर्मों एवं पंथों का बराबर सम्मान करता है.”

भजापा नेता ने आगे कहा कि मोहन भागवत उसी भवाना को प्रतिनिधित्व करने वाले व्यक्ति हैं. समय-समय पर पूरे विश्व में India के लोगों ने जिस भावना का उद्घोष किया है, वहीं सत्य मोहन भागवत ने कहा. 1893 में विवेकानंद ने जो बात कही थी, वो आज मोहन भागवत कह रहे हैं. India की संस्कृति हमेशा से सबको साथ लेकर चलने और सबके सत्य को स्वीकार करने वाली रही है.

वहीं, Prime Minister मोदी को उज्बेकिस्तान द्वारा सबसे बड़ा सम्मान दिए जाने पर प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा, “Prime Minister मोदी हाल के दिनों में दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता के रूप में उभरकर सामने आए हैं. 2014 में जब से वह India के Prime Minister बने हैं, दुनिया भर में उनके नेतृत्व को लेकर एक नई तरह की ऊर्जा देखी गई है.”

उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से उन्होंने दुनिया भर की कई समस्याओं को हल करने में भूमिका निभाई है और लोगों ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह पहले कभी नहीं हुआ और इसे पूरी दुनिया ने देखा है.

उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी को अलग-अलग देशों ने अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है. उज्बेकिस्तान ने भी पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान दिया है. एक बड़ा महत्वपूर्ण विषय ये रहा कि दोनों देशों के बीच India की ऊर्जा जरूरतों तो लेकर समझौता हुआ है. ये आने वाले दिनों में ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने में अच्छा साबित होगा.

डीकेपी