
New Delhi, 13 सितंबर . 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी के दौरान Prime Minister Narendra Modi ने India के बढ़ते डीप-टेक और इनोवेशन इकोसिस्टम की सराहना की. उन्होंने New Delhi के India मंडपम में आयोजित ‘India इनोवेट्स एक्सपोजिशन’ का दौरा ब्रिक्स देशों के नेताओं के साथ किया.
पीएम मोदी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस दौरे की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “India से नवाचार, दुनिया के लिए समाधान! मैंने ब्रिक्स देशों के नेताओं के साथ India इनोवेट्स का दौरा किया. हमारे युवाओं की ऊर्जा और समर्पण पर गर्व है.”
इस दौरान रूस के President व्लादिमीर पुतिन, चीन के President शी चिनफिंग, ईरान के President मसूद पेजेश्कियन और अन्य ब्रिक्स नेताओं ने भी Prime Minister मोदी के साथ प्रदर्शनी देखी.
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले Friday को India मंडपम में दो दिन का ‘India इनोवेट्स एक्सपोजिशन’ शुरू हुआ. इसमें India की डीप-टेक क्षेत्र की नई और उन्नत तकनीकों को प्रदर्शित किया जा रहा है.
इस प्रदर्शनी का आयोजन शिक्षा मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय के सहयोग से किया है. यह शिक्षा मंत्रालय का एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य India के उच्च शिक्षा संस्थानों से निकलने वाले नवाचारों को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाना है.
इस पहल का मकसद India के इनोवेशन नेटवर्क को दुनिया भर के कॉरपोरेट्स, निवेशकों, इनक्यूबेटर्स, विश्वविद्यालयों, रिसर्च संस्थानों, Governmentों और विदेशों में रहने वाले भारतीय पूर्व छात्रों से जोड़ना है. इनमें स्टार्टअप, विश्वविद्यालय, लैब, रिसर्च पार्क और अन्य संस्थान शामिल हैं. इससे लंबे समय तक सहयोग और साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा.
ब्रिक्स India इनोवेट्स (बीबीआई) एक्सपोजिशन वर्ष 2026 में India के डीप-टेक स्टार्टअप्स की दूसरी बड़ी प्रदर्शनी है. इससे पहले पहली India इनोवेट्स प्रदर्शनी 14 से 16 जून 2026 के बीच फ्रांस के नीस शहर में आयोजित हुई थी.
इस बार बीबीआई में 37 भारतीय डीप-टेक स्टार्टअप्स भाग ले रहे हैं. ये उन 120 स्टार्टअप्स के समूह से चुने गए हैं जिन्होंने नीस में आयोजित India इनोवेट्स 2026 में हिस्सा लिया था. यह प्रदर्शनी India की ब्रिक्स अध्यक्षता के विषय ‘लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के लिए निर्माण’ के अनुरूप है.
इस बीच, Saturday शाम को Prime Minister Narendra Modi की ओर से ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में आयोजित भव्य रात्रिभोज (गाला डिनर) के लिए कई देशों के नेता और प्रतिनिधि India मंडपम पहुंचे.
इस कार्यक्रम में रूस के President व्लादिमीर पुतिन, कजाकिस्तान के President कासिम-जोमार्ट टोकायेव, इंडोनेशिया के President प्रबोवो सुबियांतो, मिस्र के President अब्देल फतह अल-सीसी और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए.
शाम का मुख्य आकर्षण एक विशेष वीगन गाला डिनर था. इस मेन्यू को India की विविध खान-पान परंपराओं को दिखाने के लिए तैयार किया गया था. साथ ही इसमें पर्यावरण संरक्षण, सबको साथ लेकर चलने की सोच और जिम्मेदार मेहमाननवाजी को भी ध्यान में रखा गया.
कार्यक्रम में “नवरसा – साझा भावनाओं का ब्रह्मांड” नाम की एक विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति भी हुई.
एक और खास आकर्षण ब्रिक्स सिम्फनी “वन रिदम, मेनी कल्चर्स” रही, जिसमें ब्रिक्स देशों और उनके साझेदार देशों के संगीतकारों ने मिलकर प्रस्तुति दी.
अलग-अलग देशों की संगीत परंपराओं और वाद्ययंत्रों का इस्तेमाल करते हुए इस सिम्फनी ने एक साझा कलात्मक प्रस्तुति पेश की, जो ब्रिक्स परिवार की सांस्कृतिक विविधता और एकता की भावना को दर्शाती है.
–
एवाई/एएस
Skip to content