
मिल्वौकी, 1 अक्टूबर . पोलैंड चाहता है कि India और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच व्यापारिक रिश्ते और ज्यादा मजबूत हों. पोलैंड India को दुनिया की एक प्रमुख आर्थिक ताकत और लंबे समय तक स्थिर कारोबारी रिश्ते बनाने के लिए अहम साझेदार के रूप में देखता है.
पोलैंड के वित्त और अर्थव्यवस्था मंत्री आंद्रेज डोमान्स्की ने जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक से अलग को दिए गए एक खास इंटरव्यू में यह बात कही.
डोमान्स्की ने India के साथ रिश्तों पर बात करते हुए देश की तेज आर्थिक वृद्धि और लोकतांत्रिक व्यवस्था का खास तौर पर जिक्र किया. उन्होंने कहा कि हम India को एक ग्लोबल लीडर के तौर पर देखते हैं. हम India को बहुत महत्वाकांक्षी लोगों का देश मानते हैं, बिल्कुल पोलैंड के लोगों की तरह.
डोमान्स्की ने कहा कि हम India को एक लोकतांत्रिक देश के रूप में देखते हैं, जो हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. हम India के साथ स्थिर आर्थिक रिश्ते बनाना चाहते हैं. आज की दुनिया में आर्थिक रिश्तों में भरोसा और स्थिरता पहले से ज्यादा जरूरी हो गई है, क्योंकि कई बार फैसले काफी तेजी से बदल जाते हैं.
उन्होंने कहा, “हम जानते हैं कि हम ऐसी दुनिया में रह रहे हैं, जहां कई बार फैसले बार-बार बदलते हैं. हम अलग तरीके से काम करना चाहते हैं. हम India जैसे साझेदारों के साथ मजबूत और स्थिर व्यापारिक रिश्ते बनाना चाहते हैं.”
जी20 देशों के बीच होने वाली चर्चाओं में India की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर डोमान्स्की ने India की बड़ी अर्थव्यवस्था और तेज जीडीपी ग्रोथ का जिक्र किया. उन्होंने कहा, “India एक लीडर है. India न सिर्फ दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, बल्कि उसकी जीडीपी ग्रोथ भी काफी तेज है.”
पोलैंड के मंत्री ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को कारोबारी रिश्तों से भी जोड़ा. उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि लोकतांत्रिक देशों के साथ व्यापार करना आसान होता है. लोकतांत्रिक देशों के साथ कारोबार करना भी अक्सर आसान होता है.
उन्होंने India और यूरोप के रिश्तों को लेकर पोलैंड की बड़ी सोच के बारे में बताया. डोमान्स्की ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि पोलैंड, यूरोपीय संघ और India आज के मुकाबले कहीं ज्यादा करीबी व्यापारिक सहयोगी और साझेदार बनेंगे.
डोमान्स्की ने कहा कि India और पोलैंड के रिश्ते बेहतर हो रहे हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने की अभी काफी गुंजाइश है. हमारे देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापारिक रिश्तों को बेहतर बनाने की काफी संभावनाएं हैं. हमें खुशी है कि India और ईयू के स्तर पर सहमति बनाने में कामयाबी मिली है. लेकिन इसके बाद सहयोग और व्यापार को बढ़ाना हर सदस्य देश की जिम्मेदारी है.
–
एवाई/एबीएम
Skip to content