
मोहाली, 14 सितंबर . मेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आगाज 27 अक्टूबर से होना है और टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 5 नवंबर को खेला जाएगा. हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने बताया है कि इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए Pakistan हॉकी फेडरेशन अपनी टीम भेजने के लिए तैयार है.
महासचिव भोलानाथ ने ‘ ’ के साथ बात करते हुए कहा, “नहीं, अभी तक ऐसा कुछ नहीं है. मैं आपको क्लियर बताना चाहता हूं कि Pakistan हॉकी फेडरेशन के प्रेसिडेंट और उनके सभी अधिकारियों से मेरी बात हुई है. निजी तौर पर India और Pakistan हॉकी फेडरेशन के रिश्ते बहुत अच्छे हैं. हम लोग आपस में बात करते हैं और वो लोग टीम भेजने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.”
इस टूर्नामेंट में India और Pakistan के बीच मुकाबला 1 नवंबर को खेला जाना है. इस मुकाबले पर बात करते हुए हॉकी इंडिया के महासचिव ने कहा, “देखिए, इससे पहले भी Pakistan की टीम India में आकर कई बार खेल चुकी है. उनके लिए कोई विशेष तैयारी नहीं की गई है, जो तैयारी बाकी टीमों के लिए की गई है वही उनके लिए भी है. हम हर टीम के लिए शानदार तैयारी करते हैं और मेरे लिए सभी टीमें बराबर हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “हां, India और Pakistan मैच को लेकर एक अलग उत्साह और दर्शकों में उमंग होता है. दोनों टीमों के बीच जब मुकाबला होता है, तो जोश अलग होता है और वही जोश आपको पंजाब की धरती पर देखने को मिलेगा. India Government की तरफ से यह निर्देश है कि आधिकारिक टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए कोई भी आ या जा सकती है. एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में जो बेस्ट टीमें होती हैं वही हिस्सा लेती हैं और हम उन्हें एशियन हॉकी फेडरेशन के माध्यम से बुलाते हैं.”
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पंजाब को मिलने पर महासचिव ने खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि देश के ज्यादातर हॉकी खिलाड़ी पंजाब से निकले हैं. उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह इंटरनेशनल टूर्नामेंट अपनी धरती पर भी खेले. भोलानाथ सिंह के अनुसार, पंजाब के खिलाड़ियों का सपना इस बार साकार होने जा रहा है और इसके लिए वह Government को बधाई देना चाहते हैं.
–
एसएम/पीएम
Skip to content