भारत ने सेशेल्स को चार एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस भेंट कीं

विक्टोरिया, 10 नवंबर . सेशेल्स में India के उच्चायुक्त रोहित रतीश ने Tuesday को सेशेल्स के स्वास्थ्य मंत्री मार्विन फैनी को चार ‘एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट’ एंबुलेंस सौंपीं.

सेशेल्स में भारतीय उच्चायोग ने कहा कि यह उपहार India और सेशेल्स के बीच लोगों-केंद्रित रिश्तों और स्वास्थ्य क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे सहयोग को दर्शाता है.

उच्चायोग ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्‍ट पर जानकारी देते हुए कहा, “उच्चायुक्त रोहित रतीश ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मार्विन फैनी को चार एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस सौंपीं.”

उच्चायोग ने याद दिलाया कि जून 2026 में Prime Minister Narendra Modi की सेशेल्स यात्रा के दौरान छह एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट और बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस सेशेल्स को भेंट की गई थीं. बयान में कहा गया, “यह उपहार India और सेशेल्स के बीच लोगों के हितों पर आधारित मजबूत रिश्तों को दर्शाता है और स्वास्थ्य क्षेत्र में दोनों देशों के लंबे सहयोग को उजागर करता है.”

इससे पहले अगस्त में India ने सेशेल्स रक्षा बल के प्रमुख को पांच लेजर रेडियल नौकाएं भी सौंपी थीं. यह कदम Prime Minister मोदी द्वारा जून में सेशेल्स की यात्रा के दौरान की गई घोषणा को पूरा करने के लिए उठाया गया था. India ने रक्षा और समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए सेशेल्स को विशेष कैलिब्रेटेड उपकरण और मरम्मत किए गए इलेक्ट्रॉनिक यूनिट्स भी सौंपे.

भारतीय उच्चायोग ने बताया, “तीन मरम्मत किए गए डॉर्नियर मेन इलेक्ट्रॉनिक यूनिट्स, 18 सेट विशेष विमानन उपकरण, 50 सुरक्षा हेलमेट और समुद्री संचालन में इस्तेमाल होने वाली रस्सियां रक्षा सलाहकार कैप्टन श्रवण सरीन ने सेशेल्स रक्षा बल के प्रमुख मेजर जनरल माइकल रोसेट को सौंपीं.”

उच्चायोग के अनुसार, इन उपकरणों की मरम्मत और कैलिब्रेशन भारतीय नौसेना की सुविधाओं में बिना किसी शुल्क के किया गया. इससे सेशेल्स वायुसेना के डोर्नियर विमानों की जांच और मरम्मत का काम तेज और आसान होगा. इन डॉर्नियर विमानों का इस्तेमाल सेशेल्स अपनी विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) की निगरानी, आपातकालीन मरीजों को निकालने (केसवैक) और खोज एवं बचाव (सार) अभियानों के लिए करता है.

उच्चायोग ने कहा कि सुरक्षा उपकरण और समुद्री संचालन से जुड़ी सामग्री सेशेल्स कोस्ट गार्ड के जवानों की सुरक्षा और उनकी संचालन क्षमता को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. India और सेशेल्स के बीच हाल के वर्षों में स्वास्थ्य, रक्षा, समुद्री सुरक्षा और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ा है. दोनों देश हिंद महासागर क्षेत्र में साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में मिलकर काम कर रहे हैं.

–

एवाई/डीकेपी