
New Delhi, 28 सितंबर . India ने Monday को श्रीलंका की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को समर्थन देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए करीब तीन टन theeएंटी-ट्यूबरकुलोसिस (टीबी रोधी) दवाइयां कोलंबो भेजीं. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि ये दवाइयां भारतीय वायुसेना के एक विमान के जरिए कोलंबो भेजी गईं.
जयशंकर ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “India श्रीलंका की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है. करीब तीन टन टीबी रोधी दवाइयां आज आईएएफ के सी-130जे विमान से कोलंबो भेजी गईं.”
16 सितंबर को श्रीलंका के मन्नार स्थित जिला सामान्य अस्पताल में एक नए दो मंजिला दुर्घटना एवं आपातकालीन इकाई के निर्माण कार्य की शुरुआत हुई थी, जिसे India Government ने वित्तीय सहायता दी है. इस इकाई के शिलान्यास समारोह में श्रीलंका के President अनुरा कुमारा दिसानायके, स्वास्थ्य एवं जनसंचार मंत्री नलिंदा जयतिस्स और श्रीलंका में India के उच्चायुक्त संतोष झा उपस्थित रहे.
भारतीय उच्चायोग के अनुसार, इस परियोजना के लिए India की ओर से 60 करोड़ श्रीलंकाई रुपए की अनुदान सहायता दी जा रही है.
उच्चायुक्त संतोष झा ने एक्स पर लिखा, “मन्नार जिला सामान्य अस्पताल में नई दो मंजिला दुर्घटना एवं आपातकालीन इकाई के शिलान्यास समारोह में President अनुरा कुमारा दिसानायके और स्वास्थ्य मंत्री नलिंदा जयतिस्स के साथ शामिल होकर खुशी हुई.”
उन्होंने कहा कि India की 60 करोड़ श्रीलंकाई रुपए की अनुदान सहायता से संचालित इस परियोजना के तहत आवश्यक चिकित्सा उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे आपातकालीन स्थिति में ‘गोल्डन ऑवर’ के दौरान समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा सकेगा.
संतोष झा ने इस परियोजना को India और श्रीलंका के बीच मजबूत साझेदारी तथा जनकेंद्रित विकास के साझा संकल्प का उदाहरण बताया.
4 सितंबर को संतोष झा ने श्रीलंकाई संसद के स्पीकर जगत विक्रमरत्ने और आवास, निर्माण एवं जलापूर्ति उपमंत्री टी.बी. सारथ के साथ पोलोन्नारुवा में 21वें मॉडल गांव ‘सुहदागामा’ का उद्घाटन भी किया था.
उन्होंने कहा कि भारतीय अनुदान सहायता से संचालित यह मॉडल गांव परियोजना श्रीलंका के सभी 25 जिलों में फैली हुई है और जमीनी स्तर पर विकास को बढ़ावा देने में भारत-श्रीलंका साझेदारी की मजबूती को दर्शाती है.
पिछले महीने संतोष झा और India में श्रीलंका की उच्चायुक्त महिशिनी कोलोंन ने भारत-श्रीलंका फाउंडेशन (आईएसएलएफ) की चल रही पहलों की समीक्षा की और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए नए प्रस्तावों पर चर्चा की थी.
दोनों अधिकारियों ने 28 अगस्त को New Delhi में आयोजित भारत-श्रीलंका फाउंडेशन के 41वें बोर्ड बैठक की संयुक्त अध्यक्षता की थी.
भारत-श्रीलंका फाउंडेशन एक ट्रस्ट फंड है, जिसकी स्थापना दोनों देशों की Governmentों ने आर्थिक, वैज्ञानिक, शैक्षिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देकर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से की थी. इसकी स्थापना 1998 में दोनों देशों के बीच हुए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत की गई थी.
संतोष झा ने कहा कि बैठक में फाउंडेशन की मौजूदा पहलों की समीक्षा की गई और शिक्षा, संस्कृति, विज्ञान, प्रौद्योगिकी समेत विभिन्न क्षेत्रों में भारत-श्रीलंका संबंधों को और गहरा करने वाले नए प्रस्तावों पर विचार किया गया.
–
Skip to content