भारत ने पाकिस्तान हाई कमीशन के कार्यवाहक राजदूत को किया तलब, नौसेना यूनिट्स के गैर पेशेवर आचरण पर जताया ऐतराज

New Delhi, 16 सितंबर . India ने Wednesday को New Delhi स्थित Pakistanी उच्चायोग के चार्ज डी’अफेयर्स (कार्यवाहक राजदूत) को विदेश मंत्रालय में तलब किया. मामला Pakistanी नौसेना के गैर पेशेवर रवैए से जुड़ा है. विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी.

एमईए के अनुसार, New Delhi में Pakistan के हाई कमीशन के चार्ज डी’अफेयर्स को आज विदेश मंत्रालय में तलब किया गया. उनसे समुद्र में Pakistanी नौसेना की यूनिट्स के अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर व्यवहार पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया. इस रवैए के कारण भारतीय नौसेना की एक यूनिट के साथ टक्कर हुई थी.

इसमें आगे बताया गया कि हालांकि अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुई इस घटना से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन Pakistanी नौसेना का आचरण अप्रैल 1991 में India और Pakistan के बीच सैन्य अभ्यास, युद्धाभ्यास और सैनिकों की आवाजाही की अग्रिम सूचना पर हुए समझौते के अनुच्छेद 10 का सीधा उल्लंघन था.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, Pakistan के चार्ज डी’अफेयर्स को सलाह दी गई कि वे “संबंधित Pakistanी अधिकारियों तक यह बात पहुंचाएं कि ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए सभी सैन्य यूनिट्स को उचित सावधानी बरतने को कहें और दोनों पक्षों के बीच संबंधित समझौतों के प्रावधानों का सम्मान करें.”

साथ ही इस्लामाबाद में India के चार्ज डी’अफेयर्स को भी निर्देश दिया गया है कि वे Pakistan के विदेश मंत्रालय के समक्ष इसी तरह का विरोध दर्ज कराएं.

15 सितंबर की शाम उत्तर अरब सागर में भारतीय नौसेना के एक फ्रंटलाइन युद्धपोत और Pakistan नौसेना के एक जहाज के बीच टक्कर हो गई थी. सूत्रों के मुताबिक, Pakistanी नौसैनिक जहाज एक नियमित निगरानी मिशन पर तैनात भारतीय युद्धपोत के बेहद करीब तेज गति से आया और इस दौरान उसने गैर-पेशेवर अंदाज अपनाया. इसी वजह से दोनों जहाजों की टक्कर हुई.

केआर/