भारत ने गरीबी उन्मूलन में रचा इतिहास, पाकिस्तान की हालत बेहद खराब : रिपोर्ट

New Delhi, 12 नवंबर . गरीबी उन्मूलन के प्रयासों में India और Pakistan दो बिल्कुल अलग-अलग उदाहरण प्रस्तुत करते हैं. यूरोपियन टाइम्स में प्रकाशित एक लेख के अनुसार, जहां India ने गरीबी उन्मूलन को अपनी आर्थिक नीति का मुख्य उद्देश्य बनाया, वहीं पड़ोसी देश Pakistan ने इस मुद्दे को एक गौण चिंता के रूप में देखा, जिसे इस्लामाबाद में अधिक शक्तिशाली संस्थागत हितों की पूर्ति होने के बाद ही सुलझाया जाएगा.

लेख में कहा गया है कि इसका परिणाम यह हुआ कि जहां India ने अब तक की सबसे तीव्र गति से अत्यधिक गरीबी में कमी दर्ज की, वहीं Pakistan ने इसके विपरीत परिणाम प्राप्त किए और अपनी नीति को उलट दिया, जिससे वह दक्षिण एशिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में अकेला रह गया है.

इस रिपोर्ट में विश्व बैंक की इसी महीने जारी की गई ‘गरीबी और समानता रिपोर्ट’ का हवाला दिया गया है, जिसमें दर्ज है कि India में अत्यधिक गरीबी 2011 में 27.1 प्रतिशत से घटकर 2023 में 3 डॉलर प्रतिदिन की आय के हिसाब से 2.6 प्रतिशत हो गई है, और पिछले 12 वर्षों में लगभग 49.6 करोड़ लोग इससे ऊपर उठ गए हैं.

ये किसी Government के अपने दावे नहीं हैं, बल्कि उस संस्था का आकलन है जिसके आंकड़ों का हवाला इस्लामाबाद अपने फायदे के लिए देता है.

रिपोर्ट में India में गरीबी में आई इस तीव्र गिरावट का श्रेय 2017 और 2023 के बीच देश में रोजगार में हुई लगभग 13.4 करोड़ की वृद्धि को दिया गया है, जो कामकाजी उम्र की आबादी की वृद्धि से लगभग दोगुनी है, और ग्रामीण महिलाओं की अभूतपूर्व संख्या में रोजगार प्राप्ति को भी इसका कारण बताया गया है.

खाद्य सहायता राशि का विस्तार अधिकांश आबादी तक किया गया, और आधार पहचान और सीधे बैंक हस्तांतरण पर आधारित वितरण प्रणाली ने बिचौलियों को समाप्त कर दिया, जिससे 2024 तक अनुमानित 3.48 लाख करोड़ रुपए की हेराफेरी को रोका जा सका.

इसी अवधि में, Pakistan विपरीत दिशा में आगे बढ़ा. विश्व बैंक की रिपोर्ट से पता चलता है कि देश में 3 डॉलर की सीमा रेखा पर अत्यधिक गरीबी 2018-19 में 16.5 प्रतिशत से बढ़कर 2024 तक 23.0 प्रतिशत हो गई, जो 6.4 प्रतिशत अंकों की वृद्धि है. यह लगभग 40 प्रतिशत की सापेक्ष वृद्धि को दर्शाता है और लगभग 5.8 करोड़ लोगों को इस सीमा रेखा से नीचे छोड़ देता है.

Pakistan के योजना मंत्रालय की राष्ट्रीय गरीबी दर 21.9 प्रतिशत से बढ़कर 28.9 प्रतिशत हो गई. इसके साथ ही असमानता भी बढ़ी, ‘गिनी गुणांक’ 28.4 से बढ़कर 32.7 हो गया, जिसका अर्थ है कि सबसे कम आय वाले परिवारों पर इसका सबसे अधिक प्रभाव पड़ा.

रिपोर्ट में कहा गया है कि विश्व बैंक के मध्य पूर्व, उत्तरी अफ्रीका, अफगानिस्तान और Pakistan क्षेत्र में अत्यधिक गरीबों में से लगभग 48 प्रतिशत Pakistan में हैं, जबकि इसकी आबादी विश्व बैंक की एक तिहाई से भी कम है, और इसकी गरीबी दर क्षेत्रीय औसत से लगभग 1.6 गुना अधिक है.

–

एएसएच/एबीएम