भारत ने एचआईवी एड्स के इलाज के लिए बोत्सवाना को 10 टन एंटीरेट्रोवायरल दवाएं भेजीं

New Delhi, 15 सितंबर . विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि India ने Tuesday को बोत्सवाना को एचआईवी एड्स के इलाज के लिए उनके सार्वजनिक स्वास्थ्य तंत्र को सहयोग देने के मकसद से 10 टन एंटीरेट्रोवायरल दवाएं भेजीं. उन्होंने ‘ग्लोबल साउथ’ के साझेदारों के साथ स्वास्थ्य सहयोग को मजबूत करने के प्रति New Delhi की प्रतिबद्धता पर जोर दिया.

विदेश मंत्री जयशंकर ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, “एचआईवी/एड्स के इलाज के लिए बोत्सवाना के पब्लिक हेल्थ सिस्टम को सपोर्ट करने के मकसद से आज वहां 10 टन एंटी-रेट्रोवायरल दवाएं भेजी गईं. यह ‘ग्लोबल साउथ’ के हमारे साथियों के साथ हेल्थ के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है.”

गैबोरोन में India के हाई कमीशन के अनुसार, बोत्सवाना के साथ द्विपक्षीय संबंध करीबी और दोस्ताना रहे हैं, और पिछले कुछ वर्षों में आपसी भरोसे को और बढ़ावा मिला है.

नवंबर में, President द्रौपदी मुर्मु ने बोत्सवाना की राजकीय यात्रा की, जो India से बोत्सवाना की पहली President स्तरीय यात्रा थी.

वन्यजीव संरक्षण में भारत-बोत्सवाना सहयोग के एक नए अध्याय की शुरुआत करते हुए, बोत्सवाना ने ‘प्रोजेक्ट चीता’ के तहत India को आठ चीते दिए. यह प्रतीकात्मक दान कार्यक्रम President मुर्मु और उनके बोत्सवाना के समकक्ष डुमा गिदोन बोको की मोकोलोडी नेचर रिजर्व की यात्रा के दौरान हुआ. इस दौरान दोनों नेताओं ने India और बोत्सवाना के विशेषज्ञों द्वारा घांजी क्षेत्र से लाए गए चीतों को क्वारंटीन सुविधा में छोड़े जाने की प्रक्रिया देखी.

President सचिवालय ने कहा, “यह कार्यक्रम ‘प्रोजेक्ट चीता’ के तहत बोत्सवाना द्वारा India को आठ चीतों के प्रतीकात्मक दान का प्रतीक है. यह कार्यक्रम वन्यजीव संरक्षण में भारत-बोत्सवाना सहयोग के एक नए अध्याय की शुरुआत को दर्शाता है.”

बोत्सवाना में President मुर्मु का स्वागत करते हुए President बोको ने इस बात पर जोर दिया कि ‘लोकतंत्र की जननी’ भारत, बोत्सवाना की विकास यात्रा में प्रेरणा और समर्थन का एक मजबूत स्रोत रहा है. उन्होंने शिक्षा, लैंगिक समानता और वंचित वर्गों के उत्थान को बढ़ावा देने में President की सक्रिय भूमिका की भी सराहना की.

उन्होंने कहा कि पिछले साल पद संभालने के बाद से बोत्सवाना द्वारा किसी देश की यह पहली राजकीय यात्रा है, जो India के साथ द्विपक्षीय संबंधों को दिए जाने वाले महत्व को दर्शाती है.

विस्तृत आमने-सामने की बैठकों और प्रतिनिधिमंडल-स्तर की बातचीत के दौरान, दोनों नेता व्यापार और निवेश, कृषि, नवीकरणीय ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, रक्षा और डिजिटल तकनीक सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए.

एससीएच/डीकेपी