
New Delhi, 26 नवंबर . एम-16 राइफल और एम-4 कार्बाइन चलाने की जानकारी से लेकर आतंकवादियों के खिलाफ घात लगाकर कार्रवाई करने तक, India और नेपाल की सैनाओं के जवान एक-दूसरे के सैन्य कौशल को करीब से समझ रहे हैं. दोनों देशों के जवान संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण में एक साथ आतंकियों से निपटने का अभ्यास कर रहे हैं. यहां दूसरे दिन नेपाली सेना ने भारतीय सैनिकों को अमेरिकी मूल की एम-16 राइफल और एम-4 कार्बाइन के संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया.
इसके बाद दोनों देशों के सैनिकों ने आतंकवाद विरोधी अभियानों से जुड़ी रणनीतियों का मिलकर अभ्यास किया. प्रशिक्षण के दौरान नेपाली सैनिकों ने घात लगाकर कार्रवाई करने और अचानक सामने आने वाली परिस्थितियों से निपटने के तरीकों का प्रदर्शन किया. इसके बाद भारतीय और नेपाली सैनिकों ने साथ मिलकर इन अभ्यासों को दोहराया. इस दौरान दोनों सेनाओं ने अपनी सामरिक रणनीतियां और अनुभव साझा किए.
मकसद था कि अभियान के दौरान दोनों देशों के सैनिक एक-दूसरे की कार्यप्रणाली को समझें और जरूरत पड़ने पर बेहतर तालमेल के साथ कार्रवाई कर सकें. सैन्य गतिविधियों के बीच भारतीय जवानों को नेपाल की संस्कृति और इतिहास को जानने का अवसर भी मिला. नेपाली सेना के एक अधिकारी ने भारतीय सैनिकों को नेपाल के इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, भौगोलिक परिस्थितियों और सैन्य संगठन के बारे में जानकारी दी. इससे दोनों देशों के सैनिकों को एक-दूसरे के देश और सेना को बेहतर ढंग से समझने का मौका मिला.
अभ्यास सूर्य किरण के दूसरे दिन की गतिविधियों में हथियारों का प्रशिक्षण, आतंकवाद विरोधी रणनीतियों का अभ्यास और सांस्कृतिक संवाद शामिल रहे. इस तरह दोनों सेनाएं मैदान में एक-दूसरे के साथ कदमताल करने के साथ आपसी विश्वास और सैन्य सहयोग को भी मजबूत कर रही हैं. India और नेपाल की सेनाएं संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण के 20वें संस्करण को अंजाम दे रहे हैं. यहां आपसी अनुभव साझा करने पर ध्यान केंद्रित किया.
इन गतिविधियों के जरिए दोनों सेनाओं के बीच तालमेल और एक साथ अभियान चलाने की क्षमता को मजबूत करने का प्रयास किया. आतंकवाद विरोधी अभियान से जुड़ी परिस्थितियों में घात लगाने और अचानक सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने का अभ्यास महत्वपूर्ण रहा. इस दौरान दोनों सेनाओं ने अपने सामरिक अनुभव भी साझा किए और एक-दूसरे की कार्यप्रणाली को समझा.
संयुक्त प्रशिक्षण ने आपसी समन्वय, सामरिक तालमेल और एक टीम के रूप में काम करने पर जोर दिया. अभ्यास सूर्य किरण का उद्देश्य केवल सैन्य कौशल साझा करना ही नहीं, बल्कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच विश्वास, सहयोग और आपसी समझ को भी मजबूत करना है. दूसरे दिन की गतिविधियों में सैन्य प्रशिक्षण और सांस्कृतिक संवाद का मेल इसी भावना को दर्शाता है.
–
जीसीबी/डीकेपी
Skip to content