भारत दौरे के बाद तेहरान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पीएम मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद

New Delhi, 13 सितंबर . 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए India आए ईरान के President मसूद पेजेश्कियन Sunday को तेहरान के लिए रवाना हो गए. India में ईरानी दूतावास ने इसकी जानकारी दी.

ईरानी दूतावास ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ”ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए India आए President मसूद पेजेश्कियन New Delhi से तेहरान के लिए रवाना हो गए हैं.” दूतावास ने उनके प्रस्थान की एक फोटो भी साझा की.

India से रवाना होने से पहले President पेजेश्कियन ने कहा कि वह जल्द ही Prime Minister Narendra Modi से ईरान में मुलाकात की उम्मीद करते हैं.

ईरानी दूतावास ने एक्स पर Prime Minister मोदी और President पेजेश्कियन की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ”अलविदा, मेरे प्रिय मित्र. मैं बहुत जल्द ईरान में आपसे मुलाकात की प्रतीक्षा कर रहा हूं.”

President पेजेश्कियन ने Saturday को New Delhi स्थित President भवन में President द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी.

इस दौरान President मुर्मू ने अपने ईरानी समकक्ष के साथ बातचीत में संवाद और कूटनीति के माध्यम से स्थायी शांति स्थापित करने के लिए India की प्रतिबद्धता दोहराई.

President सचिवालय ने एक्स पर कहा कि दोनों नेताओं ने India और ईरान के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों, सांस्कृतिक जुड़ाव और लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर चर्चा की. President मुर्मू ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी संवाद और कूटनीतिक प्रयासों के माध्यम से स्थायी शांति की आवश्यकता पर जोर दिया.

इससे पहले Friday को Prime Minister Narendra Modi ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर President पेजेश्कियन से मुलाकात की थी. बैठक के बाद Prime Minister मोदी ने कहा कि India और ईरान को दीर्घकालिक तथा दोनों देशों के लिए लाभकारी रणनीति के साथ आगे बढ़ना चाहिए.

Prime Minister मोदी ने यह भी कहा कि President पेजेश्कियन की यह यात्रा विशेष है क्योंकि यह उनकी India की पहली यात्रा है.

Prime Minister ने एक्स पर कहा, ”बिश्केक से दिल्ली तक सार्थक संवाद जारी है. ईरान के President डॉ. मसूद पेजेश्कियन से मुलाकात कर खुशी हुई. उनकी यह यात्रा और भी खास है क्योंकि यह उनकी India की पहली यात्रा है.”

उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने भारत-ईरान मित्रता को और मजबूत करने पर चर्चा की तथा दीर्घकालिक और पारस्परिक लाभ वाली रणनीति के साथ आगे बढ़ने पर सहमति जताई. बैठक में क्षेत्रीय परिस्थितियों पर भी विचार-विमर्श हुआ और India ने एक बार फिर स्थायी शांति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

एएमटी/डीकेपी