
New Delhi, 22 नवंबर . केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने Sunday को कहा कि India धीरे-धीरे ऐसी आधुनिक स्वास्थ्य व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है, जिसका केंद्र केवल इलाज नहीं बल्कि रोकथाम, शुरुआती पहचान और प्रिसिजन मेडिसिन होगा. उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली और मेटाबोलिक बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र में यह बदलाव समय की जरूरत है.
राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित द वीक हेल्थ समिट 2026 को संबोधित करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि India के युवाओं का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना देश के दीर्घकालिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और यह ‘विकसित India 2047’ के लक्ष्य से भी सीधे जुड़ा हुआ है.
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का पारंपरिक उपचार-आधारित मॉडल अब धीरे-धीरे वैज्ञानिक हस्तक्षेपों, रोगों की रोकथाम और आणविक एवं आनुवंशिक स्तर पर अनुसंधान पर आधारित प्रणाली में बदल रहा है.
डॉ. सिंह ने कहा, “India एक भविष्यवादी स्वास्थ्य मॉडल की ओर बढ़ रहा है, जहां शोध का फोकस रोकथाम, शुरुआती पहचान और आणविक तथा आनुवंशिक स्तर पर उन्नत अनुसंधान पर है. इसकी आवश्यकता इसलिए बढ़ गई है क्योंकि मेटाबोलिक और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां अब युवाओं को भी तेजी से प्रभावित कर रही हैं.”
उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित डॉक्टरों, शोधकर्ताओं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और उद्योग प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि डायबिटीज, मोटापा, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग जैसी बीमारियां अब केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रह गई हैं. बदलती खानपान आदतें, कम शारीरिक गतिविधि और अस्वास्थ्यकर जीवनशैली के कारण ये समस्याएं युवाओं में तेजी से बढ़ रही हैं.
डॉ. सिंह ने कहा कि ऐसी बीमारियों की रोकथाम केवल डॉक्टरों या अस्पतालों की जिम्मेदारी नहीं हो सकती. इसके लिए लोगों की सक्रिय भागीदारी, जागरूकता और व्यवहार में बदलाव आवश्यक है. उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में India की स्वास्थ्य रणनीति में प्रिवेंटिव हेल्थकेयर और अर्ली डिटेक्शन की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी.
स्वास्थ्य क्षेत्र में वैज्ञानिक प्रगति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि India आणविक जीवविज्ञान, आनुवंशिकी और जैव-प्रौद्योगिकी आधारित शोध में लगातार निवेश बढ़ा रहा है. इन क्षेत्रों में हो रही प्रगति जटिल बीमारियों को बेहतर ढंग से समझने और व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार उपचार विकसित करने में मदद कर रही है.
उन्होंने कहा कि देश में बायोटेक्नोलॉजी, जीनोमिक्स और मॉलिक्यूलर साइंस के विस्तार से रोगों की अधिक सटीक पहचान और उपचार संभव हो रहा है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा.
डॉ. जितेंद्र सिंह ने वैश्विक स्तर पर India की बढ़ती भूमिका का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान विकसित India की स्वदेशी डीएनए वैक्सीन ने देश की वैज्ञानिक क्षमता को दुनिया के सामने स्थापित किया. इसके बाद India ने वैक्सीन अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में अपनी स्थिति और मजबूत की है.
उन्होंने एचपीवी टीकाकरण अभियान का उदाहरण देते हुए कहा कि अब तक 50 लाख से अधिक किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है. इस अभियान का उद्देश्य भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के मामलों को कम करना है और यह India के प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल का महत्वपूर्ण उदाहरण है.
–
डीबीपी
Skip to content