
New Delhi, 18 नवंबर . विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने Wednesday को इंडिया-जापान इंडो-पैसिफिक फोरम को संबोधित करते हुए भारत-जापान संबंधों को दुनिया के लिए बेहद अहम बताया. उन्होंने कहा कि दोनों देशों की विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी सिर्फ द्विपक्षीय नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में शांति, स्थिरता और आर्थिक समृद्धि के लिए योगदान दे रही है.
विदेश मंत्री ने इंडिया-जापान इंडो-पैसिफिक फोरम के नवीनतम संस्करण के लिए वीडियो संदेश जारी किया. फिलीपींस में आसियान-India समिट में शामिल होने के बाद विदेश मंत्री जापान पहुंचे.
उन्होंने इस फोरम के आयोजन के लिए ‘दिल्ली पॉलिसी ग्रुप’ और ‘जापान इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स’ के प्रयासों की सराहना की. जयशंकर ने कहा कि भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी विश्वास और सद्भावना पर टिकी है और साझा रणनीतिक दृष्टिकोण से जुड़ी है.
उन्होंने कहा, “दो बड़े एशियाई लोकतंत्र, गतिशील बाजार अर्थव्यवस्थाएं और समुद्री राष्ट्र होने के नाते, India और जापान एक स्वतंत्र, मुक्त और नियम आधारित इंडो-पैसिफिक के निर्माण के लिए जरूरी हैं. दोनों देश ‘इंडो-पैसिफिक ओशन्स इनिशिएटिव’ और विजन ‘महासागर’ पर मिलकर काम कर रहे हैं.”
विदेश मंत्री ने आर्थिक सहयोग पर जोर देते हुए कहा कि जापान की मैन्युफैक्चरिंग विशेषज्ञता और उन्नत तकनीक, India की उद्यमशीलता, पैमाने और प्रतिभा के साथ अच्छी तरह मेल खाती है. जापान हमारा एक महत्वपूर्ण एफटीए साझेदार है और ‘विकसित भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य में योगदान दे रहा है. वहीं, India की स्थिर आर्थिक वृद्धि जापानी व्यवसायों को India में बनाकर दुनिया के लिए बनाने का अवसर देती है.
मौजूदा भू-Political माहौल का जिक्र करते हुए जयशंकर ने कहा कि India और जापान दोनों ही प्रमुख क्षेत्रों में सुदृढ़ और भरोसेमंद वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाएं बनाने की जरूरत को समझते हैं. कनेक्टिविटी, चोक पॉइंट्स और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों में गैप जैसे मुद्दों पर भी ध्यान दिया जा रहा है.
उन्होंने इस साल जापान की Prime Minister सनाए ताकाइची की India यात्रा का भी उल्लेख किया. कहा कि रक्षा और सुरक्षा सहयोग, आर्थिक सुरक्षा, एनर्जी फ्लेक्सिबिलिटी, प्रौद्योगिकी और नवाचार तथा लोगों के बीच अधिक संपर्क दोनों देशों की साझेदारी के तहत आगे भी फोकस में रहेंगे.
जयशंकर ने बताया कि 2027 में भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ होगी. इसे ‘इंडिया-जापान ईयर ऑफ शेयर्ड होराइजन्स’ के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें युवाओं को विभिन्न स्मारक गतिविधियों के केंद्र में रखा जाएगा. नागोया में एशियाई खेलों के दौरान India और जापान के बीच ऐतिहासिक क्रिकेट मैच ने इन उत्सवों की शुरुआत कर दी है.
अपने संबोधन के अंत में विदेश मंत्री ने भूतपूर्व Prime Minister शिंजो आबे को याद किया. उन्होंने कहा, “पीएम आबे का भाषण ही था, जो अंततः इंडो-पैसिफिक को एक भू-रणनीतिक अवधारणा के रूप में आगे बढ़ाने का कारण बना. अगले साल इस विजन के 20 साल पूरे होने का उचित रूप से स्मरण किया जाना चाहिए.”
–
केआर/
Skip to content