भारत-जर्मनी के 75 साल के राजनयिक संबंधों पर खास संगीत कार्यक्रम, जैज और कर्नाटक संगीत का होगा संगम

New Delhi, 19 नवंबर . India और जर्मनी के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के अवसर पर जर्मन और दक्षिण भारतीय शास्त्रीय संगीत की अनूठी जुगलबंदी देखने को मिलेगी. इसके तहत जैकब मैनज-कार्तिक मणि प्रोजेक्ट के छह प्रतिष्ठित संगीतकार 17 से 19 दिसंबर तक Bengaluru और New Delhi में विशेष प्रस्तुतियां देंगे.

इस संगीत कार्यक्रम में समकालीन जर्मन जैज और दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत की परंपराओं का मेल देखने को मिलेगा. इसका उद्देश्य दोनों देशों की अलग-अलग संगीत शैलियों को एक मंच पर लाकर सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है.

जर्मन दूतावास की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस आयोजन के तहत दो नि:शुल्क सार्वजनिक संगीत कार्यक्रम होंगे. पहला कार्यक्रम 17 दिसंबर को शाम 7 बजे Bengaluru के सभा में आयोजित किया जाएगा. वहीं, दूसरा कार्यक्रम 19 दिसंबर को शाम 4 बजे New Delhi के एल्डेको सेंटर स्थित द पियानो मैन में होगा.

इसके अलावा, 17 दिसंबर को सुबह 11 बजे Bengaluru की नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में जैकब मैनज और कार्तिक मणि की ओर से एक सार्वजनिक संगीत कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी.

India में जर्मनी के राजदूत डॉ. जैस्पर वीक ने कहा कि दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मजबूत द्विपक्षीय रिश्तों का जश्न मनाने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर है.

उन्होंने कहा कि संस्कृति, विशेषकर संगीत, लोगों को जोड़ने, आपसी समझ को बढ़ावा देने और नए दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. जैकब मैनज-कार्तिक मणि प्रोजेक्ट सांस्कृतिक आदान-प्रदान का एक सार्थक उदाहरण है, जो दिखाता है कि किस तरह अलग-अलग संगीत परंपराएं मिलकर कलात्मक अभिव्यक्ति के नए रूप तैयार कर सकती हैं.

यह प्रोजेक्ट अगस्त 2026 में बर्लिन के यंग यूरो क्लासिक फेस्टिवल में अपनी चर्चित प्रस्तुति के बाद अब भारतीय दर्शकों के लिए विशेष रूप से तैयार कार्यक्रम पेश करेगा.

इस संगीत सहयोग में जैज के तात्कालिक संगीत प्रयोगों, कर्नाटक संगीत और कोन्नाकोल के बीच तालमेल को प्रदर्शित किया जाएगा. कोन्नाकोल दक्षिण India की पारंपरिक कला है, जिसमें आवाज के माध्यम से जटिल लय और ताल के पैटर्न तैयार किए जाते हैं.

कार्यक्रम दो हिस्सों में होगा. पहले हिस्से में जर्मनी और India के तीन-तीन संगीतकार अपने-अपने देश की संगीत परंपराओं को प्रस्तुत करेंगे. दूसरे हिस्से में सभी छह कलाकार एक साथ मंच साझा करेंगे और तात्कालिक संगीत संवाद के जरिए अपनी अलग-अलग शैलियों और तकनीकों का संगम पेश करेंगे.

जर्मनी की ओर से सैक्सोफोन वादक जैकब मैनज, गिटार वादक मैक्स लोबनर और ट्रॉम्बोन वादक फिलिप हेडुक प्रस्तुति देंगे. जैकब मैनज जर्मनी के प्रमुख युवा जैज संगीतकारों में शामिल हैं. वह 2025-26 सत्र के लिए फ्रैंकफर्ट के अल्टे ओपर में सबसे कम उम्र के आर्टिस्ट-इन-रेजिडेंस भी रहे हैं.

मैक्स लोबनर जर्मनी के नेशनल यूथ जैज ऑर्केस्ट्रा के पूर्व सदस्य हैं. उन्हें 2024 में सेंट्रल जर्मन जैज अवॉर्ड और लीपजिग जैज यंग टैलेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. वहीं, फिलिप हेडुक कोलोन के जैज संगीत जगत के स्थापित कलाकार हैं और डब्ल्यूडीआर बिग बैंड जैसे प्रतिष्ठित समूहों के साथ प्रस्तुति दे चुके हैं.

India की ओर से तालवादक और कोन्नाकोल कलाकार कार्तिक मणि, गायिका भूमिका एल. मधुसूदन और कर्नाटक वायलिन वादक एस. जनार्दन इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगे.

कार्तिक मणि ने शंकर महादेवन, स्टीवर्ट कोपलैंड और रिकी केज जैसे ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकारों के साथ काम किया है. भूमिका एल. मधुसूदन 800 से अधिक संगीत कार्यक्रमों में प्रस्तुति दे चुकी हैं और 10 से अधिक भाषाओं में गाती हैं. वहीं, एस. जनार्दन ऑल इंडिया रेडियो के ए-ग्रेड कलाकार हैं.

इस पहल का उद्देश्य संगीत और कलात्मक सहयोग के माध्यम से India और जर्मनी के बीच बढ़ते सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करना तथा दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी जुड़ाव को बढ़ावा देना है.

–

डीएससी