
New Delhi, 8 अक्टूबर . केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने Thursday को कहा कि India ने पिछले वित्त वर्ष में 863 अरब डॉलर का निर्यात किया था और इस साल देश ने 1 ट्रिलियन डॉलर का निर्यात हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. यह सालाना आधार पर 16 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है.
India ने यह लक्ष्य ऐसे समय पर निर्धारित किया है, जब अंतरराष्ट्रीय व्यापार के सिर्फ 2.5 प्रतिशत से 3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है, जबकि वैश्विक अर्थव्यवस्था की विकास दर इस दौरान 3 प्रतिशत से कम रहने का अनुमान है.
गोयल ने राष्ट्रीय राजधानी में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट को संबोधित करते हुए कहा, “जब दुनिया दीवारें (टैरिफ) बना रही थी, तब India पुल (एफटीए) बना रहा था.”
गोयल ने कहा कि 1 ट्रिलियन डॉलर के निर्यात का लक्ष्य सिर्फ Government ने ही नहीं, बल्कि India के लोगों और व्यवसायों ने तय किया है. इनमें 6.3 करोड़ एमएसएमई, बड़े और छोटे उद्योग, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर और लगभग 2,50,000 स्टार्टअप शामिल हैं.
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने भी चालू वर्ष के लिए अपने ग्रोथ अनुमान बढ़ा दिए हैं और भरोसा जताया है कि India 7 प्रतिशत से ज्यादा की दर से बढ़ता रहेगा और सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा.
Union Minister ने Prime Minister Narendra Modi के Government के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे करने की अहम उपलब्धि का जिक्र किया. उन्होंने इसे 25 साल की लगातार जन-सेवा और बेदाग कामकाज का रिकॉर्ड बताया, जिसका मकसद India को एक ताकतवर देश बनाना और 2047 तक India को एक विकसित देश बनाना है.
वहीं, इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 10वें एडिशन का जिक्र करते हुए, गोयल ने कहा कि पीएम मोदी ने याद दिलाया कि डिजिटल इंडिया मुहिम की वजह से पिछले 12 सालों में देश को 5 लाख करोड़ रुपए की बचत हुई है.
Prime Minister ने हमेशा आसान रास्ते के बजाय सुधार का रास्ता चुना है. गोयल ने इसके उदाहरण के तौर पर देश भर में अलग-अलग टैक्स सिस्टम को एक ही दायरे में लाने के लिए GST लागू करने और क्षेत्रीय पावर ग्रिड को एक नेशनल ग्रिड में जोड़ने का जिक्र किया.
–
एबीएस
Skip to content