
नई दिल्ली, 28 अगस्त . India में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दावा किया कि India युद्ध में परखी जा चुकी ‘जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइल सिस्टम’ को खरीदने की योजना बना रहा है. यह कदम अमेरिका-India रक्षा संबंधों को और मजबूत करेगा और दोनों देशों के बीच संयुक्त उत्पादन की संभावनाओं के नए रास्ते खोलेगा.
अमेरिकी राजदूत गोर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में इसकी जानकारी साझा की. राजदूत ने लिखा, “India युद्ध में परखे जा चुके ‘जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइल सिस्टम’ को खरीदने की योजना बना रहा है, जैसा कि अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने मई 2026 के ‘शांगरी-ला डायलॉग’ में कहा था. यह कदम अमेरिका-India रक्षा संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति है. इसके साथ ही, दोनों देशों के बीच संयुक्त उत्पादन (को-प्रोडक्शन) की संभावनाओं के भी नए रास्ते खुल सकते हैं.”
गोर ने कहा कि India और अमेरिका दोनों देशों के बीच रक्षा और रणनीतिक सहयोग का स्तर इस समय रिकॉर्ड ऊंचाई पर है. इससे पहले अमेरिकी राजदूत ने New Delhi स्थित गांधी स्मृति में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और गांधी स्मृति संग्रहालय का दौरा किया.
गोर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “गांधी स्मृति जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देना मेरे लिए सम्मान की बात है. सत्य, अहिंसा और शांति के उनके मूल्य हम सभी को प्रेरित करते हैं.” इस दौरान गोर ने अपने विदेशी सहयोगियों से मुलाकात की जानकारी ‘एक्स’ पोस्ट में साझा की.
गोर ने लिखा, ”हमारे सहयोगी देशों के प्रतिनिधियों ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन, ब्रिटेन की उच्चायुक्त लिंडी कैमरून, कनाडा के उच्चायुक्त क्रिस कूटर और न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त पैट्रिक राटा से मुलाकात कर बेहद खुशी हुई.”
राजदूत गोर ने बताया कि हमेशा की तरह यह बातचीत उपयोगी और सार्थक रही, जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ.
–
एवाई/पीएम
Skip to content