
New Delhi, 1 अक्टूबर . Dubai से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईDubai की एक फ्लाइट में अपनी जान की बाजी लगाकर 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार के साहस और वीरता की प्रशंसा पूरी दुनिया में हो रही है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी फ्लाइट के कैप्टन स्मित मच्छार की वीरता की प्रशंसा की है.
वीरेंद्र सहवाग ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “फ्लाईDubai की फ्लाइट 1073 के कैप्टन स्मित मच्छार ने कॉकपिट में चाकू से वार किए जाने के बाद भी बहादुरी से मुकाबला किया. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे यात्रियों और क्रू को मदद करने और सभी यात्रियों को बचाने का मौका मिला. उनकी असाधारण हिम्मत ने 174 लोगों की जान बचाई.”
सहवाग ने लिखा, “बेहद खतरनाक स्थिति में और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए जबरदस्त हिम्मत और अटूट संकल्प दिखाया. उनकी बहादुरी और हिम्मत ने सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की. India को कैप्टन स्मित मच्छार पर गर्व है. उनके जल्द स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.”
30 सितंबर को Dubai से तेल अवीव जा रही फ्लाइट के कैप्टन स्मित मच्छार को उनके सह-पायलट ने चाकू मार दिया. इससे मात्र 37 सेकंड के अंदर फ्लाइट 14,300 फीट नीचे आ गई. इस दौरान घायल होने के बावजूद मच्छार ने न सिर्फ सह-पायलट का मुकाबला किया, बल्कि फ्लाइट की सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई. गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ होने के बाद भी उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे अन्य क्रू मेंबर्स और यात्री अंदर आ गए और हमलावर को रोक लिया गया. विषम परिस्थिति में मच्छार ने जो साहस, धैर्य और वीरता दिखाई, उसकी प्रशंसा पूरी दुनिया में हो रही है.
India के Prime Minister Narendra Modi, इजरायल के Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप ने स्मित मच्छार की वीरता की प्रशंसा की है.
स्मित मच्छार का फिलहाल इलाज चल रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर सह-पायलट ओमान का नागरिक है.
–
पीएके
Skip to content