
New Delhi, 19 अक्टूबर . केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने Monday को लंदन में हुए एक विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस की आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि लंदन में विरोध प्रदर्शन के दौरान Pakistan और Pakistan अधिकृत कश्मीर (पीओके) के झंडों के साथ कांग्रेस पार्टी के झंडे भी लगाए गए थे. रिजिजू ने कहा कि भारत-विरोधी ताकतें कभी भी India को तोड़ नहीं सकतीं.
Union Minister किरेन रिजिजू ने Monday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में पार्लियामेंट स्क्वायर के पास लोग तिरंगे झंडे को लेकर जुटे थे, लेकिन वहां कुछ लोगों के हाथों Pakistan और Pakistan अधिकृत कश्मीर (पीओके) के झंडे भी थे. रिजिजू की ओर से शेयर वीडियो के आखिरी में एक जगह कांग्रेस के झंडे भी दिखाई दिए.
इस पर किरेन रिजिजू ने पोस्ट में लिखा, “लंदन में Pakistan अधिकृत कश्मीर और Pakistan के झंडे के साथ कांग्रेस पार्टी के झंडा. ये लोग सोचते हैं कि लंदन में भारत-विरोधी ताकतों का यह जमावड़ा देशभक्त भारतीयों को डरा देगा. India कभी नहीं झुकेगा और India को भारत-विरोधी ताकतें कभी नहीं तोड़ सकतीं.”
इससे पहले, Union Minister रिजिजू ने प्रशांत भूषण की ‘रिजीम चेंज’ टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने Sunday को एक ‘एक्स’ पोस्ट में कहा कि अब लड़ाई भारत-विरोधी ताकतों और उन देशभक्त भारतीयों के बीच है, जो India की रक्षा करना चाहते हैं.
प्रशांत भूषण के 2011 और हालिया बयानों को शेयर करते हुए रिजिजू ने लिखा, “मोर्चाबंदी हो चुकी है. यह ‘दिमागी नक्सलियों’ बनाम ‘देशभक्त भारतीयों’ की लड़ाई है. यह India के संविधान में विश्वास रखने वालों बनाम अराजकतावादियों के बीच की लड़ाई है.”
उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “बांग्लादेश में हुई हिंसक घटना और फ्रांस में जो दंगे, आगजनी और लूटपाट हुईं, ठीक वैसी ही साजिश India के लिए भी रची गई थी. भारत-विरोधी गिरोहों और कुछ राजनेताओं ने मिलकर युवाओं को भड़काने और हमारी सड़कों पर हिंसा फैलाने की योजना बनाई थी. लेकिन इस खतरनाक साजिश रचने वाले भूल गए कि India न तो बांग्लादेश हैं और न ही फ्रांस.”
Union Minister किरेन रिजिजू ने अपनी पोस्ट में कहा, “India में सत्ता परिवर्तन बिल्कुल हो सकता है, लेकिन केवल चुनावों के जरिए, सोरोस के जरिए नहीं.”
–
डीसीएच/
Skip to content