
New Delhi, 19 नवंबर . केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने Thursday को कहा कि India को अगले साल तक 85 ट्रिलियन डॉलर की वैश्विक जीडीपी वाले बाजारों में तरजीही व्यापार पहुंच मिलने की उम्मीद है. फिलहाल यह आंकड़ा 70 ट्रिलियन डॉलर है. जारी व्यापार वार्ताओं के जरिए इसमें 15 ट्रिलियन डॉलर की और वृद्धि होने की संभावना है.
उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ समझौते सहित कई व्यापार समझौतों को आने वाले महीनों में अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है.
दिल्ली में फिक्की की वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए Union Minister ने वित्त वर्ष 2026-27 तक India के कुल निर्यात को एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य को दोहराया. उन्होंने उद्योग जगत और स्टार्टअप कंपनियों से वैश्विक बाजारों में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया.
गोयल ने कहा, “हमें नहीं पता था कि यह साल किस तरह आगे बढ़ेगा. आज भी दुनिया में दो युद्ध जारी हैं. लेकिन जब आप किसी चीज को दिल से हासिल करना चाहते हैं, तो वह संभव हो सकती है.” उन्होंने बताया कि अक्टूबर में India का निर्यात 90 अरब डॉलर रहा, जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है.
‘India की विकास संबंधी अनिवार्यता : वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था का निर्माण’ विषय पर अपने समापन संबोधन में मंत्री ने कहा कि India को दुनिया को अपनी जरूरतों के लिए उस पर निर्भर बनाना होगा और देश के भीतर ऐसी क्षमता विकसित करनी होगी, जिससे India को वैश्विक स्तर पर मजबूत स्थिति हासिल हो.
उन्होंने कहा कि India के पास आगे बढ़ने के लिए जरूरी क्षमताएं, प्रतिभा, पूंजी, उद्यमी और कौशल मौजूद हैं. देश के आर्थिक आधार मजबूत हैं और उसकी बैंकिंग व्यवस्था भी बड़े लक्ष्यों को पूरा करने में सक्षम है.
गोयल ने कहा, “हमारी अर्थव्यवस्था का वैश्विक महत्व है और यह दुनिया के लिए ईर्ष्या का विषय है. हमारे पास निर्णायक नेतृत्व है. हमारे पास ऐसी प्रतिभा है, जिस पर पूरी दुनिया की नजर है. हमारे व्यापक आर्थिक बुनियादी कारक दुनिया की सर्वश्रेष्ठ अर्थव्यवस्थाओं के बराबर हैं.”
उन्होंने कहा कि जब उन्होंने किसी को बताया कि देश का विदेशी कर्ज जीडीपी का लगभग 20 प्रतिशत है, तो वह हैरान रह गया. इसी तरह, जब उन्होंने बताया कि Government सहित देश का कुल कर्ज जीडीपी के 80 प्रतिशत से कम है और इसे और घटाने की दिशा में काम किया जा रहा है, तो उसे इस पर विश्वास नहीं हुआ.
Union Minister ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर विपक्षी नेताओं की नकारात्मक टिप्पणियों पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “कुछ लोग विदेश जाकर कहते हैं कि India आर्थिक आपदा के कगार पर है. हम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था हैं. हमारा देश निर्यात को 863 अरब डॉलर से बढ़ाकर 1,000 अरब डॉलर करने जा रहा है. दो युद्धों और अस्थिरता तथा अनिश्चितता से भरे साल में भी हमारी आर्थिक विकास दर छह प्रतिशत है. क्या आप विदेश जाकर अपने देश की आलोचना करने जाते हैं या India के लोगों के साथ एकजुटता दिखाने?”
–
डीएससी
Skip to content