भारत के 7.8 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ पर भाजपा-जदयू ने पीएम मोदी को दिया श्रेय, राहुल गांधी पर साधा निशाना

New Delhi, 1 सितंबर . वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में India की जीडीपी ग्रोथ 7.8 प्रतिशत रहने पर भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के नेताओं ने इसे Prime Minister Narendra Modi की आर्थिक नीतियों का परिणाम बताया है. साथ ही विपक्ष के आरोपों पर पलटवार भी किया.

BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “किसी भी व्यक्ति या एक्सपर्ट को यह उम्मीद नहीं थी कि India किसी भी हाल में 7 प्रतिशत से ज्यादा जीडीपी ग्रोथ हासिल कर पाएगा, क्योंकि हालात अच्छे नहीं थे. ऐसे मुश्किल हालात में, जब चारों तरफ अनिश्चितता का माहौल था और स्थिति अनुकूल नहीं थी, Prime Minister Narendra Modi की आर्थिक नीतियों ने देश में भरोसे का माहौल बनाया और नतीजतन, 7.8 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ का आंकड़ा सामने आया. इससे निश्चित रूप से हमारे देश के व्यापारियों और उद्योगों को बहुत फायदा होगा.”

Union Minister गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, “हमने भारतीय अर्थव्यवस्था को विकसित करने के लिए बड़े और कड़े फैसले लिए हैं. ये फैसले लंबी अवधि की सोच के साथ लिए गए थे. हमने India को आत्मनिर्भर और मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए पॉलिसी में सुधार किए हैं. आज पूरी दुनिया मुश्किल दौर से गुजर रही है, अर्थव्यवस्थाओं के सामने चुनौतियां और दबाव हैं. जियोपॉलिटिकल अस्थिरता दुनिया के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. लेकिन ऐसे मुश्किल हालात में भी, Prime Minister ने मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने का काम किया है, जिससे India देशों, व्यवसायों और निवेशकों के लिए एक आकर्षक जगह बन गया है.”

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व और नीतियों के तहत India की अर्थव्यवस्था लगातार आगे बढ़ रही है. आज हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं. जीडीपी ग्रोथ ने दिखाया है कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में हम ‘विकसित भारत’ के विजन को पूरा करेंगे.”

जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा, “यह India की आर्थिक नीति है. जिस दृढ़ संकल्प और धैर्य के साथ हमारे Prime Minister और वित्त मंत्री काम कर रहे हैं, उससे पता चलता है कि उनका सपना 2047 तक India को विश्व गुरु बनाने का है. यह ग्रोथ उसी दिशा में एक मजबूत कदम है.”

जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, “यह स्वाभाविक है कि ऐसे समय में जब वैश्विक अर्थव्यवस्था चुनौतियों का सामना कर रही है, India की 7.8 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ बहुत महत्वपूर्ण है. यह ग्रोथ न सिर्फ यह दिखाती है कि देश इन चुनौतियों से उबर रहा है, बल्कि हमें यह उम्मीद भी देती है कि देश के विकास के पैमाने बेहतर होंगे. India का आर्थिक मॉडल दुनिया के लिए उदाहरण बन रहा है.”

वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा India को “मृत अर्थव्यवस्था” बताए जाने को लेकर उन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, “वे इसे उसी नजरिए से देख रहे हैं जैसे 2004 से 2014 तक देश को लूट रहे थे. अगर उन्होंने गणित पढ़ा होता, तो वे समझ जाते कि यह क्या है. उन्होंने गणित नहीं पढ़ा है. अगर वे बस घूमते रहेंगे, तो उन्हें कैसे पता चलेगा कि जीडीपी कैसे बढ़ी है?”

पीआईएम/पीएम