भारत के साथ हमारे संबंध किसी राजनीतिक पार्टी पर निर्भर नहीं, कोलकाता में बोले रूसी संघ के महावाणिज्यदूत

कोलकाता, 31 अगस्त . कोलकाता में रूसी संघ के महावाणिज्यदूत मैक्सिम कोजलोव ने ‘संपर्क – भारत-रूस द्विपक्षीय सम्मेलन 2026’ को लेकर बात की. इस सम्मेलन में Prime Minister Narendra Modi और रूसी President व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात और भारत-रूस के संबंधों पर बात की गई. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने न्यूज एजेंसी के साथ बातचीत में कहा कि India और रूस के बीच के संबंध किसी Political पार्टी पर निर्भर नहीं है.

मैक्सिम कोजलोव ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि इस कार्यक्रम का आयोजन India के इस हिस्से में किया गया है. आम तौर पर आयोजन New Delhi और Mumbai जैसे शहरों में होता है, लेकिन यह पहली बार है, जब पूर्वी India में कोई प्रोग्राम हो रहा है. संपर्क पहल स्वागत योग्य है. यह पहली बार हुआ है, लेकिन इसके तहत नए-नए कार्यक्रमों का आयोजन किया गया होगा. कई मुद्दों पर काफी चर्चाएं हुई हैं.”

उन्होंने कहा कि “मैं बस यह कहना चाहता हूं कि रूस और India के बीच संबंध सत्ता में मौजूद Political पार्टी पर निर्भर नहीं करते. कांग्रेस Government, नई Government और सभी के साथ हमारे बहुत अच्छे और मजबूत संबंध हैं.”

जनरल मैक्सिम कोजलोव ने कहा, “जुड़ाव कभी खत्म नहीं होते. हम अलग-अलग क्षेत्र में अपना जुड़ाव जारी रखते हैं. मैंने India में इस शानदार कार्यक्रम और प्रस्तुति का जिक्र किया, जहां कई रूसी कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स दिखाने आ रही हैं. Mumbai में मेड इन रशिया पवेलियन भी खोला गया है.”

मैक्सिम कोजलोव ने कहा कि इस फ्रेमवर्क के तहत हमारे नेता ( India के Prime Minister Narendra Modi और रूसी President पुतिन) मिलने वाले हैं. हम दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स समिट के दौरान द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मुलाकातों का भी इंतजार कर रहे हैं.

संपर्क 2026 पूर्वी India का पहला उच्चस्तरीय भारत-रूस द्विपक्षीय सम्मेलन है, जिसे कोलकाता स्थित थिंक टैंक पी3 द्वारा आयोजित किया गया है. इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य दिल्ली-केंद्रित चर्चाओं के दायरे को बढ़ाकर पश्चिम बंगाल और पूर्वी India को भारत-रूस रणनीतिक और व्यावसायिक साझेदारी का नया केंद्र बनाना है.