
New Delhi, 8 नवंबर . Pakistan के कानून एवं न्याय मंत्री आजम नजीर तरार ने India के साथ बातचीत की वकालत की है. माना है कि युद्ध और बल प्रयोग किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकते. उन्होंने सिंधु जल संधि और आतंकवाद सहित दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवादों को बातचीत के जरिए सुलझाने की जरूरत बताई.
विश्व बैंक की एक बैठक में शामिल हुए तरार ने से बातचीत की. उन्होंने कहा, “दुनिया में कई बड़े विवाद बातचीत और समझौतों के जरिए सुलझाए गए हैं. India और Pakistan को भी आपसी मतभेद दूर करने के लिए संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए.”
वहीं, सिंधु जल संधि को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा, “वर्ष 1960 में हुई यह संधि अपने आप में विशिष्ट रही है. दोनों देशों के बीच 1965 और 1971 के युद्ध तथा 1999 के कारगिल संघर्ष के बावजूद यह समझौता कायम रहा और दोनों देशों के बीच जल संबंधी आंकड़ों का आदान-प्रदान होता रहा. दुर्भाग्य से अब इस संधि को लेकर स्थिति बदल गई है. Pakistan लगातार बातचीत की मांग करता रहा है और इस मामले को विश्व बैंक के समक्ष भी उठाया गया है. दोनों देशों को एक साथ बैठकर इस मुद्दे का स्थायी समाधान निकालना चाहिए.”
तरार के मुताबिक “युद्ध कोई समाधान नहीं है और न ही बल प्रयोग से समस्याएं सुलझाई जा सकती हैं.” दोनों देशों की कुल आबादी 170 करोड़ से ऊपर की है. आबादी और परमाणु शक्ति संपन्न होने की स्थिति को देखते हुए शांति और सह-अस्तित्व की जरूरत और बढ़ जाती है.
दोनों देशों की संस्कृति और लोकाचार को उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों के लिए अहम बताया. उन्होंने कहा, “India और Pakistan के लोगों के बीच संबंधों को लेकर मुझे कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आती. India के कुछ हिस्सों और Pakistan में खानपान, संस्कृति और सामाजिक परंपराओं में समानता है. हालांकि, इन संबंधों पर राजनीति और कश्मीर जैसे मुद्दों का भी प्रभाव पड़ता है.”
कश्मीर मुद्दे को लेकर उन्होंने अपने मुल्क के पारंपरिक रुख का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों को आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के बारे में सोचना चाहिए. यूरोपीय देशों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, “लंबे समय तक युद्ध और शत्रुता का इतिहास होने के बावजूद यूरोप के देश आज शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के साथ रह रहे हैं. India और Pakistan को भी इससे सीखना चाहिए.”
सिंधु जल संधि पर अपने पक्ष को आगे बढ़ाते हुए तरार ने कहा, “पानी जीवन का आधार है और अंतरराष्ट्रीय कानून में निचले तटवर्ती देशों के जल अधिकारों का भी महत्व है. पानी के मुद्दे को Political टकराव का विषय बनाने के बजाय दोनों देशों को बातचीत के जरिए हल करना चाहिए. Pakistan जल संबंधी मुद्दों पर बातचीत के लिए हमेशा तैयार है.”
आतंकवाद के मुद्दे पर तरार ने कहा , “Pakistan दशकों से आतंकवाद का सामना कर रहा है. मुझे लगता है कि आरोपों और प्रत्यारोपों के बजाय दोनों देशों को एक साथ बैठकर मुद्दों की पहचान करनी चाहिए और समाधान तलाशना चाहिए. आरोप-प्रत्यारोप से किसी देश को सकारात्मक नतीजा नहीं मिल सकता.” उनके मुताबिक, दोनों देशों के बीच बातचीत के लिए अभी भी गुंजाइश मौजूद है.
तरार ने Pakistan की हालिया कूटनीतिक गतिविधियों का उल्लेख करते हुए अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने के प्रयासों में इस्लामाबाद की भूमिका का दावा किया. कहा, ” Pakistan क्षेत्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी शांति की कोशिशों में भूमिका निभाना चाहता है.”
हालांकि, आतंकवाद के समर्थन के आरोपों को लेकर सवाल किए जाने पर उन्होंने Pakistan की भूमिका से इनकार किया. उन्होंने बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में हिंसा का उल्लेख किया.
Pakistanी मंत्री के मुताबिक, “अतिवादी और कठोर रुख अपनाने से कोई समाधान नहीं निकलता. देशों को तार्किक ढंग से बातचीत के लिए तैयार रहना चाहिए. India और Pakistan को बातचीत के जरिए अपने विवादों का समाधान तलाशना चाहिए. उनके अनुसार, दोनों देशों के आम लोगों को बेहतर जीवन, विकास और शांति का अधिकार है और Governmentों को भावी पीढ़ियों के हितों को ध्यान में रखते हुए फैसले लेने चाहिए.”
–
केआर/
Skip to content