भारत के साथ एफटीए समझौता 20 अक्टूबर से होगा लागू, न्यूजीलैंड के पीएम लक्सन बोले- मैं रोमांचित

New Delhi, 21 सितंबर . भारत-न्यूजीलैंड एफटीए (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) डील के लागू होने की तारीख बता दी गई है. अगले महीने 20 तारीख यानी विजयदशमी के दिन से इसे लागू कर दिया जाएगा. न्यूजीलैंड के Prime Minister क्रिस्टोफर लक्जन ने इस पर काफी खुशी जताई है.

उन्होंने एक्स पोस्ट के जरिए अपनी प्रसन्नता साझा की. उन्होंने इस डील को एक उपलब्धि के तौर पर बयां किया. एक्स पर लिखा, “लगभग तीन साल पहले, मैंने वादा किया था कि अगर हमारी पार्टी (नेशनल) चुनी जाती है, तो हम अपने पहले कार्यकाल में ही India के साथ एक फ्री ट्रेड डील (मुक्त व्यापार समझौता) करेंगे. और आज, हमने उस डील को फाइनल कर लिया है, जो अगले महीने से लागू हो जाएगी.”

उत्साहित लक्सन ने आगे कहा, “यह सोचना रोमांचक है कि इस एफटीए (मुक्त व्यापार समझौते) की वजह से कितने बिजनेस बढ़ेंगे, और फिर यह सोचना कि इसका उन बिजनेस, उनमें काम करने वाले लोगों और पूरे देश के लिए क्या मतलब होगा.”

न्यूजीलैंड के पीएम ने उम्मीद जताई कि डील के लागू होने से एक्सपोर्टर्स के लिए ज्यादा अवसर उपलब्ध होंगे, बिजनेस तेजी से बढ़ेंगे, और न्यूजीलैंड में ज्यादा रोजगार और आमदनी के मौके लोगों को मिलेंगे.

बता दें, भारत-न्यूजीलैंड एफटीए (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) 20 अक्टूबर यानी विजयदशमी (दशहरा) पर लागू होने जा रहा है. इसकी जानकारी केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की ओर से Monday को दी गई.

इस एफटीए को दोनों देशों की जीत बताते हुए गोयल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कि भारत-न्यूजीलैंड एफटीए विजयदशमी के मौके पर 20 अक्टूबर 2026 को लागू होगा.

इससे पहले, गोयल ने India और न्यूजीलैंड के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि यह समझौता केवल वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे कई नए क्षेत्रों में अपार संभावनाएं खुलेंगी. इस समझौते के तहत India से न्यूजीलैंड जाने वाले अधिकांश उत्पादों पर अब शून्य (जीरो) शुल्क लगेगा, जिससे भारतीय निर्यात को बड़ा बढ़ावा मिलेगा.

Union Minister ने आगे कहा कि इस समझौते के जरिए न्यूजीलैंड का बाजार India के लिए लगभग 140 सेवा क्षेत्रों में खुल गया है. इसके अलावा शिक्षा, खेल, संस्कृति, कृषि उत्पादकता और तकनीकी सहयोग जैसे क्षेत्रों में भी साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा.

वहीं, बीते हफ्ते के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले ने कहा था कि India और न्यूजीलैंड एफटीए अगले एक महीने के भीतर लागू होने की उम्मीद है.

मंत्री ने इस समझौते को न्यूजीलैंड और India द्वारा किए गए सबसे अच्छे व्यापार समझौतों में से एक बताया और कहा कि इससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को काफी बढ़ावा मिल सकता है.

उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड के Prime Minister क्रिस्टोफर लक्सन और Prime Minister Narendra Modi ने 2030 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने की प्रतिबद्धता जताई है.

मैक्ले ने कहा, “मुझे लगता है कि अब यह लक्ष्य हासिल करना पूरी तरह संभव है.”

केआर/