
ताशकंद, 30 अगस्त . उज्बेकिस्तान के President शावकत मिर्जियोयेव और Prime Minister Narendra Modi की मौजूदगी में दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए Sunday को द्विपक्षीय दस्तावेजों के एक बड़े पैकेज पर हस्ताक्षर किए गए.
उज्बेक President की प्रेस सेवा ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “President शावकत मिर्जियोयेव और Prime Minister Narendra Modi की मौजूदगी में द्विपक्षीय दस्तावेजों के एक बड़े पैकेज पर हस्ताक्षर किए गए हैं. इन समझौतों में व्यापार, आर्थिक, निवेश, सांस्कृतिक, मानवीय और अन्य क्षेत्रों में सहयोग को और विकसित करने की परिकल्पना की गई है.”
राजकीय यात्रा के तहत ताशकंद में उज्बेक President के आधिकारिक कार्यस्थल और राजकीय आवास कुकसारॉय रेजिडेंस में उच्च स्तरीय वार्ता हुई. प्रेस सेवा ने कहा, “President शावकत मिर्जियोयेव और Prime Minister Narendra Modi ने व्यापार, निवेश, औद्योगिक, अंतर-क्षेत्रीय और सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की और उज्बेकिस्तान-India संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाने पर सहमति व्यक्त की.”
इससे पहले President मिर्जियोयेव ने पीएम मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दराजाली दुस्तलिक’ ऑर्डर से सम्मानित किया.
President की प्रेस सेवा ने कहा, “यह पुरस्कार उज्बेकिस्तान और India के लोगों के बीच सदियों पुराने मित्रता के बंधन को मजबूत करने में उनके अमूल्य योगदान को मान्यता देता है.”
President मिर्जियोयेव ने कहा कि उज्बेकिस्तान और India के लोग गहरे ऐतिहासिक संबंध साझा करते हैं. यह देखना सुखद है कि ये संबंध आज भी फल-फूल रहे हैं और इस बात पर जोर दिया कि रणनीतिक साझेदार के रूप में दोनों देशों के पास अपने सहयोग को और बढ़ाने की ‘असीम संभावनाएं’ हैं.
ताशकंद में पीएम मोदी के साथ संयुक्त प्रेस बैठक को संबोधित करते हुए President मिर्जियोयेव ने राजकीय दौरे के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा के परिणामस्वरूप महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और द्विपक्षीय संबंधों को एक नई दिशा मिली.
उन्होंने कहा, “आज हमने जो चर्चाएं कीं, वे हमारे बीच गहरी मित्रता और अपार पारस्परिक क्षमता वाले रणनीतिक साझेदार के रूप में हमारी स्थिति की गवाह हैं, एक ऐसी साझेदारी जो वैश्विक मंच पर बहुत प्रभाव रखती है.”
उज्बेक President ने कहा कि दोनों पक्षों ने संभावनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला पर चर्चा की और विभिन्न क्षेत्रों में विस्तृत विचार-विमर्श किया, साथ ही एक रोडमैप तैयार करने की दिशा में भी काम किया जो भविष्य में द्विपक्षीय सहयोग का मार्गदर्शन करेगा.
उन्होंने कहा, “हम India द्वारा डिजिटल इनोवेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्टार्टअप में की गई प्रगति से प्रसन्न हैं, जिसने खुद को सतत विकास में वैश्विक नेता के रूप में स्थापित किया है. हम अपने व्यापक सहयोग को इन प्रगतियों के साथ जोड़ने का इरादा रखते हैं. हमने अब तक की अपनी प्रगति की बारीकी से समीक्षा की है और नए उद्देश्य निर्धारित किए हैं. मैं इन सभी क्षेत्रों को कवर करने वाले रोडमैप को अपनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता हूं.”
–
डीकेपी
Skip to content